jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

नपा अध्यक्ष ने हंडिया जल संयंत्र का किया निरीक्षण 

मकड़ाई समाचार हरदा। नगर की जल व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुचारू बनाने के लिए हरदा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा नगर पालिका द्वारा स्थापित हंडिया जल संयंत्र का निरीक्षण किया गया। संपूर्ण हरदा नगर की जल प्रदाय की व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए हरदा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन सदैव प्रयासरत रहते हैं वह हरदा नगरपालिका के हंडिया स्थित जल संयंत्र पर कार्यरत कर्मचारियों से सदैव संपर्क बनाए रखते हैं विगत माह में अत्यधिक वर्षा होने के कारण एवं नदी के बहाव में एकत्रित होकर आने वाले कचरे इत्यादि के पंप हाउस के टेंकों में फस जाने के कारण जल प्रदाय की व्यवस्था प्रभावित ना हो । हरदा नगरवासियों को प्राप्त होने वाले मां नर्मदा के जल कि सुचारू व्यवस्था वाधित ना हो इसलिए हरदा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा हंडिया स्थित जल संयंत्र पंप हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थित जल संयंत्र पर कार्यरत कर्मचारियों द्वारा पानी के विशालकाय क्षमता वाले संपवेल एवं पानी की टंकियों का सफाई कार्य कराया जा रहा है। ताकि हरदा नगर वासियों को मां नर्मदा का शुद्ध एवं स्वच्छ जल प्राप्त हो सके। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा कहा गया क्या हरदा नगरपालिका का यह संकल्प है कि हरदा नगर के प्रत्येक घर घर तक मां नर्मदा का शुद्ध एवं स्वच्छ जल प्रतिदिन पहुंचाने का कार्य हरदा नगरपालिका का है। इस हेतु  हरदा नगर पालिका प्रतिदिन प्रयासरत है और अपना कार्य कर रही है।

- Install Android App -