jhankar
ब्रेकिंग
बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान हेलीकॉप्टर से सटीक मिसाइलें दागकर भारत ने रचा इतिहास, बढ़ेगी सेना की ताकत नेपाल एयरलाइंस ने नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया ईरान युद्ध, यूक्रेन संघर्ष और व्हाइट हाउस में गोलीबारी पर पुतिन-ट्रंप ने की बात सोना 1.49 लाख तो चांदी 2.34 लाख के पार शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

नरोत्तम मिश्रा का तंज- तभी कमलनाथ कहते है MP नहीं छोड़ूगा, 2023 में कांग्रेस की हार तय

मकड़ाई समाचार भोपाल। नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुलाकात के बाद  मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है।वही नरोत्तम मिश्रा ने 2023 में जीत का बड़ा दावा किया है और दिल्ली के सीएम केजरीवाल की खांसी को लेकर भी तंज कसा है।

आज मीडिया से चर्चा करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब भी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एक व्यक्ति-एक पद की बात करती है , तभी कमलनाथ कहते हैं कि मैं मध्यप्रदेश नहीं छोडूंगा।विपक्ष की 28 सीटों के उप-चुनाव में भी हार हुई है और 2023 में उनकी हार तय है।

- Install Android App -

वही बीजेपी की बैठक को लेकर कहा कि संगठन की बैठक में निरंतर होती रहती है, अध्यक्ष जी की कार्यकर्ताओं से और कार्यकर्ताओं की अध्यक्ष जी से निरंतर मुलाकात होती रहती है। हमारी पार्टी कांग्रेस की तरह नहीं है कि जब प्रवासी पक्षी आते हैं तभी बैठक होती है।

केजरीवाल की खांसी पर भी चुटकी

वही दिल्ली के सीएम केजरीवाल की खांसी को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि पहले दिल्ली में केजरीवाल अकेले खाँसते थे अब पूरी दिल्ली खाँस रही है। 10 साल के कार्यकाल में केजरीवाल से ना यमुना साफ हो पाई और न दिल्ली प्रदूषण से मुक्त हो पाया। अब केजरीवाल प्रदूषण फैलाने के लिए पंजाब चल दिए हैं।