jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 10 प्रकरण दर्ज हंडिया में महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न केम्पस ड्राइव में 35 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन हेतु बैठक सम्पन्न सीईओ जिला पंचायत ने किया खेड़ा उपार्जन केंद्र का निरीक्षण ग्राम रोजगार सहायकों को पिछले 5 माह से नहीं मिला वेतन, आर्थिक तंगी से जूझ रहा परिवार, आंदोलन की चेता... हरदा: आज धूमधाम से मनेगी भगवान नृसिंह जयंती अलवर में बड़ा सड़क हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार में लगी आग, श्योपुर के 5 लोगों की मौत ट्रॉली पर चढ़कर सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से जाना हाल, दिए दिशा-निर्देश कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद, द...

लड़की ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर कराई पिता की हत्या, यौन उत्पीड़न का आरोप

बेंगलुरु। कर्नाटक पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या करा दी है। मिली जानकारी के मुताबिक बेंगलुरू पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में एक किशोरी और उसके तीन नाबालिग दोस्तों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि उसके पिता को मारने के लिए उसके दोस्तों की मदद की क्योंकि उसने उसका यौन उत्पीड़न किया था।

बेंगलुरू के येलहंका न्यूटन पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपियों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार तड़के बदमाशों ने उसके घर में घुसकर हत्या कर दी थी। यह पूरा मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। 45 वर्षीय मृतक बिहार का रहने वाला था और बेंगलुरु में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था और उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां थी।

कॉलेज में पढ़ती थी बेटी

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि मृतक की बड़ी बेटी कॉलेज में पढ़ती थी, जबकि दूसरी बेटी फिलहाल चौथी क्लास में है। मृतक ने दो शादियां की थी और उसकी पहली पत्नी बिहार में ही रहती थी, वहीं उसकी दूसरी पत्नी कलबुर्गी की थी और इस विवाह से उसकी दो बेटियां थीं। पुलिस ने कहा कि वह शख्स कथित तौर पर अपनी पहली बेटी का यौन उत्पीड़न करता था। पुलिस को बड़ी बेटी ने बताया कि यौन उत्पीड़न के संबंध में उसने अपनी मां को भी बताया था और इस बात पर दंपति की लड़ाई भी हुई थी, लेकिन इसके बाद में यौन उत्पीड़न जारी रहा।

फिर कॉलेज में दोस्तों से शेयर की बात

लड़की ने यह बात कॉलेज में अपने दोस्तों के साथ शेयर थी। घटना वाले दिन सोमवार को तड़के मृतक पिता ने नशे की हालत में यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया था तो लड़की ने अपने दोस्त से फोन पर संपर्क किया और मदद मांगी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उसके दोस्त कुछ अन्य लोगों को साथ में लेकर पहुंचे और विवाद की स्थिति में हमला कर दिया, जिसमें पिता की मौत हो गई। पुलिस दूसरे आरोपियों की तलाश कर रही है।