jhankar
ब्रेकिंग
मतदाता सूची में रेशों बढ़ाने पर एसडीम विजय राय ने बीएलओ की बैठक में दिए निर्देश ब्रह्मांडीय उथल-पुथल: 2026 के ग्रहीय गोचर और बदलती वैश्विक व्यवस्था मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु... भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी' शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर

नर्मदापुरम के बच्चों से भरी बस से ट्रक टकराया दो की मौत,40 लोग घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शिवपुरी ।नर्मदापुरम से वनवासी कार्यक्रम के तहत ग्वालियर शाजापुर जा रही बच्चों से भरी बस से ट्रक टकरा गया। जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में दो की मौत हो गई है और 40 लोग घायल हो गए हैं। घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहांपर उनका उपचार चल रहा है। हादसा ट्रक के टायर फटने के बाद बस से टकराने से होना बताया जा रहा है।

- Install Android App -

घटनाक्रम के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे जा रहे वनवासी कार्यक्रम के तहत नर्मदापुरम के बच्चे ग्वालियर से शाजापुर बस से जा रहे थे। बस शिवपुरी के पास पहुंची ही थी कि हाइवे पर पास से गुजर रहे एक ट्रक का टायर फट गया। जिससे वह बस से टकराया और बस पलट गई। घटना में 40 बच्चे घायल हो गए जबकि दो की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से बच्चों को अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।