jhankar
ब्रेकिंग
अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर सिवनी मालवा में DJ पर लगा पूर्ण बैन एसडीम विजय राय ने धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश आज का सुविचार - तूफानों में ही होते हैं रोशन चिराग जानिए मध्य प्रदेश में आज मौसम : दिन में चढ़ती तेज धूप और रात में ठंडक, जानें भोपाल-इंदौर समेत हरदा-... बिग ब्रेकिंग - दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था केंद्र, लोगों में दहशत नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी का मामला - पुलिस जांच में नया मोड़

” शकुनि’ मामा ” गूफी पेंटल का निधन,आज शाम 4 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बालीवुड । महाभारत के शकुनि का अहम किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का 78 साल की उम्र मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। वे बीते कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनके साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने उनके निधन की पुष्टि की है। मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम 4 बजे गूफी पेंटल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

- Install Android App -

फरीदाबाद में बिगड़ी थी तबीयत
गौरतलब है कि बीते दिनों गूफी पेंटल जब फरीदाबाद में थे, उस समय उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें तत्काल इलाज के लिए मुंबई लाया गया था। बीते दिनों टीवी अभिनेत्री टीना घई ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की थी।

ष्महाभारत में शकुनि से घर.घर पहचान मिली
बीआर चोपड़ा के चर्चित टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि का अहम किरदार निभाकर गूफी पेंटर को ख्याति मिली थी। इससे पहले उन्होंने 1975 में रफू चक्कर से बॉलीवुड डेब्यू किया था और कई चर्चित फिल्मों व टीवी शो में अहम भूमिका निभाई थी। गूफी पेंटल आखिरी बार स्टार भारत के शो जय कन्हैया लाल की में नजर आए थे।