jhankar
ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन

यतीम बालिकाओ पर अत्याचार मैनेजर द्वारा रोज बेरहमी से पिटाई एवं गाली गलौच,शिकायत पर विभाग है मौन

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छत्तीसगढ़ | कांकेर जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां बच्‍चों के लिए बनाए गए दत्तक ग्रहण केंद्र में प्रोग्राम मैनेजर द्वारा मासूम बच्चियों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि प्रोग्राम मैनेजर किस प्रकार मासूम बच्चियों को बेरहमी से पीट रही है।

दत्तक केंद्र में बच्‍चों के साथ बेरहमी

- Install Android App -

मामला कांकेर के शिवनगर स्थित दत्तक ग्रहण केंद्र का है। यहां बच्चों की देखभाल व भरण पोषण नहीं बल्कि बच्चों के साथ बर्बरता किया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह एक महिला बच्ची के बाल पकड़कर जमीन में पटक रही है। सेंटर की प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी बच्चों की बर्बरतापूर्वक पिटाई कर ही है। प्रोग्राम मैनेजर द्वारा एक बच्ची को पहले हाथ से मारा फिर बाल पकड़ते हुए उठाकर जमीन पर पटक दिया। जमीन पर गिरी बच्ची को दोबारा फिर से खड़ा कर एक बांह पकड़कर पलंग पर पटकती नजर आ रही है।
मासूम बच्ची चीखते चिल्लाते हुए रोने लगती है। लेकिन महिला को उस पर तरस नहीं आ रहा और वह पीटती रही है। पास से ही दो आया भी गुजरती हैं पर उनकी हिम्मत नहीं कि इस बर्बरता को वह रोक पाए इसके बाद प्रोग्राम मैनेजर दूर खड़ी बच्ची को पास बुला कर उसके साथ भी बुरी तरह मारपीट करती है। इसके बाद भी महिला का गुस्सा शांत नहीं होता तो वह बच्‍चों के साथ गालीगलौज करती है।

मैनेजर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई

इस दत्तक ग्रहण केंद्र में 0 से 6 वर्ष तक के यतीम बच्चों को रखा जाता है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहाँ सीसी टीवी कैमरे लगाए गए है। जिसे रात में प्रोग्राम मैनेजर बंद करवा दिया करती है।मैनेजर के खिलाफ जिसने भी आवाज उठाई उसे केंद्र से निकाल दिया जाता है। केंद्र में इसका विरोध करने वाले आठ कर्मचारियों को एक साल में बाहर निकाल दिया गया। जिसकी शिकायत महिला बाल विकास विभाग तक पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कार्रवाई नहीं होने पर प्रोग्राम मैनेजर का हौसला बुलंद है और वह बच्चो पर बर्बरता कर रही है।    पूर्व में की गई शिकायत पर महिला बाल विकास अधिकारी सी एस मिश्रा दत्तक केंद्र भी पहुंची थी। लेकिन मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।