सुनील पटल्या बेड़िया। बाजीराव पेशवा समाधि रावेरखेड़ी पर नर्मदा जयंती धूमधाम से मनाई गई। ग्राम पंचायत रावेरखेड़ी के अंतर्गत ग्राम रावेर में ग्रामीणों द्वारा नर्मदा जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया । समिति अध्यक्ष आशीष मुकाती ने बताया कि सुबह 10 बजे नर्मदा पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर 3 बजे चुनरी यात्रा निकाली गई एवं पाठ माँ नर्मदा को पाठ गया। वही शाम 6 बजे काकड़ा आरती एवं रात्रि 8:00 बजे भव्य भजन संध्या आयोजन किया गया। नर्मदा जयंती महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भतीजे गजेंद्र पाटील बुरहानपुर उपस्थित थे। महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के चेयरमैन राज्यमंत्री भरत बैरागी भी शामिल थे। साथ ही ग्रामीण समाजसेवी अनिल बिरला, सांसद समन्वयक रमेश बिरला, पदम बिरला सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
