jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

नर्मदा नदी में संदिग्ध अवस्था मिला बालक का शव

मकड़ाई समाचार डिंडौरी। जिला मुख्यालय में नर्मदा नदी इमली कुटी घाट में पानी मे नौ वर्षीय बालक का शव गुरुवार की सुबह उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।

- Install Android App -

मृतक बच्चे का नाम शिवांचल शर्मा पिता संदीप शर्मा बताया गया है। बालक बुधवार की सुबह खेलने के लिए घर से निकला था। बालक के माथे से सिर के ऊपर की तरफ गंभीर चोट है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिजनों द्वारा सन्देह भी जाहिर किया गया है। बालक के पिता अपर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा के वाहन का चालक है। जानकारी लगने पर अपर कलेक्टर भी अस्पताल पहुंचे। पोस्ट मार्टम के दौरान मर्चुरी के बाहर बालक के पिता को अपर कलेक्टर ने ढांढस भी बंधाया। साथ ही पुलिस और अस्पताल अमले को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस संबंध में मामले की जांच कर रहे एसआई मनोज त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पोस्ट मार्टम के दौरान मर्चुरी के बाहर स्वजनों सहित अन्य लोग नजर आए।