jhankar
ब्रेकिंग
Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026 भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया

नहर के पास मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

के के यदुवंशी

मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। शहर से 10 किलोमीटर दूरी पर एक युवक का शव बुधवार को मिलने से शहर में सनसनी फैल गई शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भरलाय से धामनिया के बीच नहर के पास  युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। आसपास के ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना शिवपुर थाने को दी गई,।

- Install Android App -

शिवपुर थाना प्रभारी मोनिका सिंह मौके पर पहुंची शिवपुर पुलिस के द्वारा शव की शिनाख्त के लिए आसपास क्षेत्र में जानकारी दी गई जानकारी लेने पर बिसोनी निवासी मेहरबान राजपूत के रूप में की गई। मौत किस कारण से हुई इसका पता नहीं लग पाया है। मृतक के शव के पास ही उसकी मोटर साइकिल भी खड़ी हुई मिली है, पुलिस के द्वारा एफएसएल की टीम को बुलवाया गया है जांच के बाद ही पता चल पायेगा की मौत किन कारणों से हुई है।

थाना प्रभारी मोनिका सिंह ने बताया की भरलाय-धामनिया रोड  पर एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर देखा गया। शव के पास ही एक मोटर साइकिल भी खड़ी मिली है एफएसएल की टीम को बुलाया गया है जिससे मौत का कारण स्पष्ठ हो सके।।