ब्रेकिंग
शिक्षक नाम को शर्मसार किया कलयुगी शिक्षक बेटों ने जमीन के टुकड़े के लिए  शिक्षक बेटों ने  पिता को का... हरदा: मूंग खरीदी की मांग, सोई हुई सरकार को जगाने किसान आक्रोश मोर्चा की आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल, ... हरदा: उपभोक्ता आयोग का आदेश: 7 किसानों को बैंकों द्वारा दिये जाऐंगे फसल बीमा राशि के 2.50 लाख रूपये टिमरनी :मूंग खरीदी के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी व्यापारियों से किसानों को मूंग के उच... सभी बच्चों का स्कूल में प्रवेश दिलाएं, कोई भी बच्चा स्कूल जाने से न छूटे: कलेक्टर श्री जैन ने शिक्षा... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे टिमरनी: आदिवासी सरपंच ने कलेक्टर से लगाई गुहार मुझसे बिच्छापुर के पूर्व सरपंच फर्जी काम कराने का बना... हरदा : आदिवासी परिवार के लोग जबरन खेत में कब्जा करने की कर रहे कोशिश, पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर को शिका... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं भोपाल: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के पांच आरोपी को पुलिस ने लिए रिमांड पर! पांचो आरोपियो के बैंक खातों ...

नहीं चली ट्विटर की मनमानी, भारत में नियुक्त करना पड़ा शिकायत अधिकारी

Twitter India Updates : भारत में नए आईटी कानूनों का मानने में आनाकानी करने वाली सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर की अक्ल ठिकाने आ गई है। Twitter को भारत सरकार की सख्ती के आगे झुकना पड़ा है। खबर यह है कि ट्विटर इंडिया ने विनय प्रकाश को भारत का रेजिडेंट ग्रीवेंस ऑफिसर (शिकायत अधिकारी) नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा ट्विटर की आधिकारिक वेबसाइट पर की गई। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ने कहा कि रेजिडेंट ग्रीवेंस ऑफिसर से ईमेल द्वारा grievance-officer-in@twitter.com पर संपर्क किया जा सकता है। इससे पहले ट्विटर ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट को सूचित किया था कि नए आईटी नियमों के अनुरूप एक मुख्य अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति के लिए उसे आठ सप्ताह की आवश्यकता होगी। कंपनी ने कोर्ट में आगे कहा कि उसने 6 जुलाई से प्रभावी भारत के एक निवासी को अपने अंतरिम अनुपालन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को इस बारे में जानकारी दे दी है।