jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

निशुल्क शिविर में 178 ग्रामीणों ने कराई आंखों की निशुल्क जांच

14 दिव्यांग लोग शिविर में शामिल हुए

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार सिराली। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भोपाल द्वारा संचालित एवं अंतरराष्ट्रीय संस्था सीबीएम द्वारा संचालित प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली द्वारा शनिवार को ग्राम पंचायत रहटा कला में सुबह 10.30 बजे से 5:00 बजे तक जांच जारी रही। जिसमें गांव के 178 ग्रामीणों की आंखों की जांच निशुल्क की गई।जिसमें 21 लोगों को मोतियाबिंद निकला। यह निशुल्क शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत के सरपंच महोदया श्रीमती जयंती बनवारी लाल सनखेरे के नेतृत्व में ग्राम पंचायत रहटा कला में रखा गया। प्राथमिक नेत्र जांच केंद्र सिराली के ऑप्टोमेट्रिस्ट हरि सेन द्वारा निशुल्क शिविर में ग्रामीणों के आंखों की जांच की गई। जिसमें मोतियाबिंद वाले मरीजों को समय पर ऑपरेशन कराने की सलाह प्रदान की। एवं मरीजों को जांच के दौरान सेवा सदन संस्था की पुस्तक प्रदान की गई।

सेंटर संचालक अजय मंडलेकर ने ग्रामीणों को सलाह प्रदान करते हुए संस्था के बारे में बताया कि संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर ग्रामीण लोगों को आंखों के प्रति जागरूक कर समय पर आंखों की सुरक्षा के लिए जांच कराने की सलाह प्रदान की। आज शिविर में जांच के दौरान चश्मे का नंबर निकलने पर लोगों को चश्मा भी वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रहटा कला की सरपंच महोदया श्रीमती जयंती बनवारी लाल सनखेरे, सेवा सदन के अजय मंडलेकर, हरि सेन, बरखा यादव, संतोष नागले, मयंक सनखेरे, संदीप राजपूत, भगवानदास कलम, महेश प्रजापति, ग्राम रक्षक कोटवार राजेश बामने एवं ग्रामीण लोग मौजूद रहे।