jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

नेपाल: विमान क्रैश में सभी 72 यात्रियों की मौत, देखे घटना से पहले का LIVE वीडियो

 नेपाल के पोखरा में रविवार 15 जनवरी को हुए विमान हादसे में सभी 72 लोगों की मौत हो गई है। नेपाल सेना के प्रवक्ता कृष्ण प्रसाद भंडारी ने बताया कि इस हादसे के बाद क्रैश साइट से किसी भी व्यक्ति को जीवित नहीं निकाला जा सका

नेपाल | पोखरा में रविवार को क्रैश हुए विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर की मौत हो गई। रविवार सुबह हुए इस हादसे के बाद सेना, पुलिस, आपदा विभाग के अधिकारियों ने कास्की जिले के पोखरा में सेती नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। रविवार शाम तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 68 यात्रियों के शव बरामद किए गए। आज सुबह फिर से यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। इससे पहले नेपाली आर्मी के प्रवक्ता कृष्ण प्रसाद भंडारी ने बताया कि हादसे के बाद क्रैश साइट से किसी भी व्यक्ति को जीवित नहीं निकाला जा सका। आर्मी के इस बयान के आधार पर कहा जा रहा है कि इस हादसे में प्लेन में सवार 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सहित सभी 72 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में भारत के पांच नागरिकों की भी मौत हुई है। जिसमें चार यूपी के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं। जबकि एक शख्स बिहार का है।

- Install Android App -

 

प्लेन क्रैश और उसके बाद शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में अधिकारियों ने बताया कि काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरने वाला येती एयरलाइंस का एक एटीआर-72 विमान सुबह करीब 10.30 बजे नयागांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में सवार सभी 72 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 68 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य शामिल थे। यात्रियों में3 शिशु, 3 बच्चे और 62 वयस्क शामिल थे। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, मृतक यात्रियों में 53 नेपाली नागरिक, 5 भारतीय, 4 रूसी, 1 आयरिश, 1 ऑस्ट्रेलियाई और अन्य शामिल हैं।