अनिल उपाध्याय
खातेगांव: रविवार रात को खातेगांव -नेमावर मार्ग पर रामनगर के पास नेमावर की ओर से आ रहे कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई ।जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सभी घायलों का खातेगांव के सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा हे।
मिली जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र सिंह पिता सजन सिंह जाति सेंधव उम 36 साल निवासी अधेरा थाना सोनकच्छ ने नेमावर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई की मे मेरा दोस्त राहुल तथा अरविद सेधव निवासी गण लालाखेडी वाले तीनो हमारी वेगेनार क्र. MP 41 CA 1747 से लालाखेडी से नेमावर स्नान करने आ रहे थे। कि रात करीब 11.30 बजे नेमावर तरफ से एक कंटेनर क्र. HR 37 E 6613 का चालक अपने कंटेनर को तेजगति व लापरवाही पर्वक चलाकर लाया व सामने से हमारी वेगेनार कार में टक्करमार दी जिससे मुझे व मेरे दोस्त राहल को चोटे लगी एवं कार चला रहा मेरा दोस्त अरविंद को सीर में गम्भीर चोटे लगने से उसकी मृत्यु हो गयी जो उसे खातेगांव अस्पताल लाये व हमारा ईलाज चल रहा है।
——–

