jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे रायसेन में आंधी-तूफान, बारिश ने मचाई तबाही: वेयर हाउस की छत उड़ी, खरीदी केंद्रों पर रखा अनाज भीगा उज्जैन : ट्रैक्टर किराए के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार इंदौर में बनेगा ‘बाणेश्वर लोक’! महाकाल लोक की तर्ज पर नया धार्मिक कॉरिडोर बड़वानी : एसपी कार्यालय का घेराव कर झूठी एफआईआर खारिज करने की मांग बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी संग्राम, पटवारी का बड़ा हमला क्रूज हादसे में 2 और बच्चों के शव बरामद, मरने वालों की संख्या 11 पहुंची बड़वानी में बच्चों के लिए राशन मांगने पर बहू से मारपीट किसानों के लिए जरूरी खबर, अब बिना ई-टोकन नहीं मिलेगा खाद मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां

नेमावर में आयुष मेला ,842 से ज्यादा मरीजों ने उठाया लाभ, निशुल्क परामर्श के साथ दवाई भी मिली।

अनिल उपाध्याय। 
खातेगांव आयुष विभाग देवास ने राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय चिकित्सा मेला शिविर का आयोजन नेमावर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया।

- Install Android App -

आयुष मेले की खास बात यह रही कि गंगा दशहरा पर्व पर नर्मदा स्नान करने पहुंचे शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार एवं क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा भी पहुंचे और उन्होंने चिकित्सक एवं मरीजों से चर्चा की शिविर प्रभारी डॉ आलोक जैन ने बताया कि इसमें मरीजों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श के साथ ही दवाइयां भी निशुल्क बांटी गई। गंगा दशहरा महापर्व के अवसर पर नेमावर के नर्मदा तट पर

आयुष मेले मे एक तरफ कई बीमारियों से ग्रस्त मरीजों का परीक्षण परामर्श निदान के साथ ही निशुल्क औषधियां बांटी गई ।जिले के सभी आयुष मेले में सुव्यवस्थित चिकित्सा सुविधा और जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए लगभग 150 डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें आयुष की सभी आयुर्वेद होम्योपैथिक और यूनानी की परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञ और अनुभवी डॉक्टर्स से मौजूद रहे।
डॉ रंजीत पिपलोदे ने बताया कि 842 मरीजों ने चेकअप करा कर दवाइयां प्राप्त की कैंप में सामान्य बीमारियों का इलाज आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाइयों से किया गया। शिविर में आए लोगों को खान-पान रहन-सहन और योग के लिए भी जागरूक किया गया। मेले में आने वाले लोगों को औषधि पौधों भी निशुल्क वितरित किए गए, इस मेले में ब्लड प्रेशर शुगर पेट, पाइल्स जोड़ों के दर्द चर्म रोग के मरीजों की संख्या ज्यादा रही।शिविर प्रभारी डॉ अशोक जैन डॉ पारस जैन, डॉ मालवीय, डॉ नेहा कोहली परसराम पवार, रामभरोस पंवार, अंतिम सरैया सहित आयुष विभाग अजनास नेमावर हरणगांव दिपगाव,खातेगांव के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।