jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

नेशनल मीट फ़ॉर रूरल यूथ चेंजमेकर नई दिल्ली कार्यक्रम में सम्मानित हुए रितेश तिवारी

एक बार फिर छाए दिल्ली में तिनका सामाजिक संस्था के कराटे खिलाड़ी

मकड़ाई समाचार दिल्ली/मध्यप्रदेश। नेशनल मीट फ़ॉर रूलर यूथ चजमेकर 2023 का आयोजन गांधी दर्शन परिषर राजघाट न्यू दिल्ली में दिनांक 5 जनवरी से 9 जनवरी 2023 तक किया जा रहा है। जिसमे पूरे देश से ग्राम स्वराज्य प्रोग्राम से जुड़े युवाओं ने जो जमीनी स्तर पर अपनी प्रतिभा के दम पर समाज मे सकारात्मक परिवर्तन ला रहे है शामिल हुए। इस कार्यक्रम में तिनका सामाजिक संस्था की 14 बालिकाएं शामिल हुई।

- Install Android App -

अंतिम दिन पूरे देश से बक्ता आमंत्रित किए गए जिन्होंने सामाजिक परिवर्तन किया है। औऱ देश मे जिनका काम मिसाल भी बना है तिनका सामाजिक संस्था से रितेश तिवारी को स्पीकर आमंत्रित किया गया। कैसे रितेश ने अपनी कहानी साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने अपनी टीम बनाई और अब उनकी टीम ने खेल कराटे को ग्रामीण स्तर एवं दूर दराज तक पहुचाया देश भर से पधारे युवाओं औऱ अतिथियों ने तिनका के कार्य के बारे में जाना साथ ही इस कार्यक्रम में उपास्थित करीब 140 युवाओं आत्मरक्षा की बेसिक और जरूरी तकनीक सीखी जिससे बे अपना जीवन बचाने में सक्षम होंगे। इस कार्यक्रम में रितेश को बेहतर काम करने के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

तिनका सामाजिक संस्था के कार्य को सुन पूरा हॉल तालियों की गड गड़ाहट से गूंज उठा सभी ने खड़े होकर तिनका के कार्य सराहा इस कार्यक्रम में उपस्थित कनेक्टिंग ड्रीम फाउंडेशन के फाउंडर मिस्टर अरविंद जी सुमीना जी विभिन्न प्रदेश से पधारे युवा शामिल रहे।