न.प. अध्यक्ष श्रीमति सारिका चौधरी ने कैम्प में उपस्थित होकर लाडली बहनों का फार्म भर किया शिविर का शुभारंभ
अनिल उपाध्याय
खातेगांव: म.प्र. शासन की महत्वकांक्षी योजना लाडली बहना योजना अंतर्गत फार्म जमा करने हेतु नगर परिषद खातेगांव द्वारा वार्ड क्र. 01, 02, 03 में कैम्प का आयोजन कर फार्म भरने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।
श्रीमति सारिका नरेन्द्र चौधरी, अध्यक्ष नगर परिषद खातेगांव द्वारा कैम्प का शुभारंभ करते हुए कैम्प में उपस्थित हितग्राहीयों का पुष्पमाला से स्वागत कर प्रथम हितग्राही का फार्म भरा गया तथा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के बारे में जानकारी विस्तार से साझा की। श्रीमति चौधरी ने कहा कि जिन बहनों द्वारा ई.के.वाय.सी. पूर्ण करा लिया गया है वे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन कैम्प में आकर जमा करावें म.प्र. शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाकर योजना को सफल बनावे। इसके साथ ही किसी कारणवश जिन बहनों द्वारा ई.के.वाय.सी. नही कराया गया है वे भी इस कैम्प में उपस्थित होकर ई.के.वाय.सी. करा सकते है, जैसे ही उनकी ई.के.वाय.सी. की प्रक्रिया पूर्ण होगी उनका फार्म भी जमा कर लिया जावेगा। किसी भी बहन को परेशान होने की जरूरत नही है, नगर परिषद खातेगांव के कर्मचारियों द्वारा आपको पूर्ण सहयोग प्रदान किया जावेगा।
उन्होने कहा कि नगर में लगभग 8000 महिलाओं को समग्र डेटा के आधार पर चिन्हित किया गया है जो पात्रता की श्रेणी में आती है। माननीय मुख्यमंत्री जी मंशा अनुसार हर पात्र महिला को इस योजना का लाभ मिले इस हेतु नगर परिषद खातेगांव द्वारा लगातार आवेदन कैम्प/सुविधा कैम्प वार्डो में आयोजित किये जा रहे है। आज प्रथम दिन 350 के लगभग आफलाईन आवेदन प्राप्त हुए है जिन्हें सोमवार को ऑनलाईन दर्ज किया जावेगा।
कैम्प को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। वार्ड की महिलाओं द्वारा लाडली बहना योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति सारिका नरेन्द्र चौधरी, उपाध्यक्ष श्रीमति सरोज दीनदयाल रावड़िया एवं पार्षदों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर परिषद द्वारा लाभार्थी महिलाओं के लिये जलपान की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि नरेन्द्र चौधरी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष कचरू पटेल, भाजपा नगर अध्यक्ष सतीष मित्तल, नगर भाजपा महामंत्री एवं पार्षद प्रतिनिधि ललित विश्नोई, पार्षद गोविंद गोरा, रजनी रामसिंह यादव, लक्ष्मी मुकेश गिरी, अजय विश्नोई, पार्षद प्रतिनिधि रामसिंह यादव, मुकेश गिरी सहित सी.एम.ओ. निखिलेश चिंतामन, योजना प्रभारी मोहम्मद शाहीन खान सहित वार्डो से सैकड़ो की संख्या में महिलाऐं उपस्थित थी।

