jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

पति की एयरफोर्स में नौकरी, पत्नी से कार मांगी, दहेज प्रताड़ना में फंसा

मकड़ाई समाचार इंदौर। महिला थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एयरफोर्स में नौकरी करने वाले पति के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि वह उससे दहेज में कार की मांग कर रहा था। रिपोर्ट लिखवाने वाली महिला भी यूपीएससी की तैयारी कर रही है। दोनों पिछले साल अप्रैल में ही शादी हुई थी।

टीआइ ज्योति शर्मा के मुताबिक अजय बाग कालोनी (मूसाखेड़ी) निवासी 25 वर्षीय मधुबाला की शिकायत पर उसके पति भोपालसिंह उर्फ अभिषेक मुकाती निवासी खामखेड़ा बैजनाथ आष्टा के खिलाफ केस दर्ज किया है। मधुबाला के मुताबिक उसकी 16 अप्रैल 2021 को भोपालसिंह से शादी हुई थी। भोपालसिंह एयरफोर्स में नौकरी करता है। शादी में स्वजन ने नकदी, जेवर और गृहस्थी का अन्य सामान दिया था, लेकिन दूसरे दिन ही भोपालसिंह दहेज कम होने की बात कर ताने देने लगा। उसने कहा कि मैं एयरफोर्स में नौकरी करता हूं। किसी दूसरी जगह शादी करता तो लाखों रुपये मिलते। उसने मधुबाला से कार की मांग की। उसने मधुबाला के चरित्र भी शक किया और दुर्व्यहार करने लगा। मामले में मधुबाला द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

- Install Android App -

इन महिलाओं ने भी पुलिस थाने की शरणॉ

राजबाग कालोनी निवासी रोशनी गुर्जर ने पति हीरालाल उर्फ पप्पू गुर्जर के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। रोशनी की 10 साल पूर्व पप्पू से शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पप्पू (पति), संतोष बाई (सास), पोखरलाल (ससुर) दहेज की मांग करने लगे। इसी तरह हसनजी नगर एबी रोड़ राऊ निवासी विशाखा कनौजिया ने पति अमित कनौजिया निवासी लुनियापुरा के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। विशाखा और अमित की जुलाई 2016 में लव मैरिज शादी हुई थी। शादी में गृहस्थी का सामान और सोना-चांदी के जेवर दिए गए थे। आरोप है कि शादी के बाद अमित ने उससे दो लाख रुपये मांगे और मानसिक व शारीरिक रुप से परेशान किया।