jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

होमवर्क नहीं करने पर मां ने बच्ची के हाथ-पैर बांधे, तपती छत पर लिटाया, पुलिस ने दर्ज किया केस

Delhi News : दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी पांच वर्षीय बेटी के हाथ पांव बांधकर तेज धूप में छत पर छोड़ दिया। वह तेज धूप में चीखती और चिल्लाती रही। बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद दिल्ली महिला आयोग ने इसका संज्ञान लिया। वह पुलिस को कार्रवाई करने को कहा है।

एफआईआर दर्ज करने की मांग

- Install Android App -

डीलीडब्ल्यू दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि राजधानी के तुकमीरपुर के खजूरी खास इलाके में एक बच्ची को तेज धूप में छत पर बांधकर छोड़ दिया। मासूम के हाथ पांव को बांधा गया है, जो साफ दिख रहा है। बच्ची चीखती दिख रही और रोती रही। मालीवाल ने कहा, ‘बच्ची को छुड़ा लिया गया है। साथ ही दिल्ली पुलिस को नोटिस देकर मामले में एफआईआर की मांग की है।’ इसके बाद पुलिस ने धारा 75 किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्राथमिरी दर्ज की है। मामले में आगे की जांच जारी है।

वायरल हो रहा वीडियो

किसी ने बच्ची का वीडियो बनाया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। वीडियो काफी हैरान कर देने वाला है। जिसमें दिख रहा है कि मासूम बेड़ियों में जकड़ी हुई है। ऐसा लग रहा है जैसे लड़की को तालिबानी सजा दी जा रही है। बच्ची धूप में हाथ पैर बंधे होने से खिसक रही है। तेज धूप में छत काफी गर्म हो गई। दर्द के कारण कराह रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स मां पर कार्रवाई करने और कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।