jhankar
ब्रेकिंग
माहेश्वरी समाज के चुनाव संपन्न : पुरुषोत्तम सारडा अध्यक्ष और विनीत राठी बने मीडिया प्रभारी MP Board Result 2026: लड़कियों ने मारी 'हैट्रिक', लड़कों को पछाड़कर मेरिट लिस्ट में किया दबदबा हंडिया : अंबेडकर जयंती पर युवाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम गोंदागांव कलां में वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ(सम्बन्ध_भारतीय मजदूर संघ)जिला हरदा द्वारा भारत ... महाकाल भस्म आरती के नियम बदले, अब ऑफलाइन परमिशन खत्म-सिर्फ ऑनलाइन एंट्री इंदौर में बनेगी 30 मंजिला ऊंची बिल्डिंग, शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और स्टार्टअप पार्क की सुविधा मंदसौर की महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन के तहत महानगरों में बिखेरी मिठास पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश, 14 दिन में प्रारंभिक जांच पूरी नहीं की तो होगी कार्रवाई कल मुख्यमंत्री मोहन यादव आयेंगे सिवनी मालवा । हनुमान मंदिर से पत्थर पुल तक होगा भव्य रोड शो,  5 क्व... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

पति की जमानत कराने का झांसा देेकर महिला को बुलाया,जंगल में ले जाकर किया – गैंगरेप

मकड़ाई समाचार सीहोर| पति की जमानत कराने के नाम पर जंगल में ले जाकर महिला से सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना को बुदनी कस्‍बे में नेशनल हाइवे क्रमांक 69 मिडघाट सेक्शन के पास तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर बुदनी पुलिस ने दुष्‍कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तीनों आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया।

- Install Android App -

    जानकारी के अनुसार जिले के बुधनी थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे क्रमांक 69 मिडघाट सेक्शन के पास तीन लोगों ने शनिवार को एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला का पति नर्मदापुरम जेल में चोरी के मामले में बंद है। आरोपितों ने महिला को पति की जमानत कराने का लालच देकर मिलने के लिए बुलाया और जंगल में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्‍कर्म किया। बुदनी एसडीओपी शशांक गुर्जर ने बताया कि पीड़ित महिला का पति चोरी के मामले में नर्मदापुरम जेल में बंद है। मुख्‍य आरोपित सलीम खान उर्फ बल्लू ने पीड़ित महिला को पति की जमानत कराने का झांसा दिया और दो दिन पहले उसे मिलने के लिए बरखेडा बुलाया। लेकिन उन्‍होंने मिडघाट के पास महिला को बस से उतार लिया, जहां आरोपित के साथ उसके दो अन्य साथी भी मौजूद थे। इसके बाद वे तीनों महिला को जंगल में ले गए, जहां उसके दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों ही आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया, जहां से उन्‍हें जेल भेज दिया गया।