मकड़ाई समाचार मुलताई। ग्रामीण क्षेत्र की महिला ने छोटी सी बात पर पति से नाराज होकर फांसी लगाई तो दूसरी और मृतका के भाई ने जीजा पर मृतका को प्रताडित करने का आरोप लगाया। मामला कुछ इस प्रकार है ग्राम विरुलबाजार निवासी उमेश भूसान और पत्नी सरिता ने खेत में गोभी की फसल लगाने के लिए बाजार से खरीदकर लाए थे। उमेश ने पत्नि को बताए बिना गोभी के बीज बेच दिए। सरिता को पता चला तो उसने पति से पूछा तो उनमें आपस मे विवाद हुआ बाद में भोजन कर सभी लोग सो गए।
सुबह जागने पर देखा कि सरिता कमरे में फांसी के फंदे पर लटक रही थी। उमेश और उसके परिजनो ने पुलिस को जानकारी दी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। मामले में मृतका के भाई ने बहन के ससुराल वालो पर प्रताड़ना का आरोप लगाया हैं। पुलिस को बताया कि जीजा उमेश आए दिन शराब पीकर बहन के साथ मारपीट करता था। शराब की लत पर इसने घर का सामान तक बेच दिया है।इन सब को लेकर ये लोग आपस में लड़ते रहते थे।

