jhankar
ब्रेकिंग
नवजात की मौत के बाद बघेल अस्पताल पर आरोप, संचालक की सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो ने बढ़ाई चर्चा !   मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल

पति ने फावड़े से काट दी पत्नी की गर्दन, घटना के बाद से गांव में फैली सनसनी

मकड़ाई समाचार भांडेर/दतिया। दतिया जिले के भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम बागपुरा में आपसी विवाद में गुस्साए पति ने फावड़ा मारकर अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर डाली। हत्या के कारण के बारे में पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं बता सकी है। वहीं चर्चा है कि बागपुरा निवासी ब्रजकिशोर दोहरे को पत्नी लालीबाई का गांव के किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, घटना वाले दिन मंगलवार रात करीब 10.30 बजे अपने घर में पत्नी के साथ प्रेमी को देखकर पति ब्रजकिशोर भड़क उठा और उसने कमरे में रखे फावड़े के बार से अपनी पत्नी की गर्दन अलग कर डाली। वहां मौजूद 8 वर्षीय बेटे ने जब इस खूनी खेल को देखा तो दौड़कर गांव के सरपंच के स्वजनों को सूचना दी, जिन्होंने डायल 100 पुलिस को फोन लगा दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार बागपुरा दलित बस्ती निवासी ब्रजकिशोर अहिरवार का अपनी पत्नी नेहा उर्फ लाली दोहर से मंगलवार रात विवाद हो गया। शोर शराबा सुन वहां ब्रजकिशोर के चाचा आत्मरामा और बहनोई दशरथ निवासी काडोरा भी आ गए। पत्नी से कहासुनी के दौरान ब्रजकिशोर गुस्से में आ गया और उसने कमरे में रखे फावड़े से लाली पर बार कर दिया, जिससे उसकी गर्दन कट जाने से मौके पर ही मौत हो गई। इनके तीन बच्चे हैं। जिनमें सबसे बड़ा बेटा गौरव यह सब देख सुन रहा था। उसने घटना की सूचना दौड़कर गांव के सरपंच चंद्रप्रकाश दोहरे के घर मौजूद स्वजन को दी। जिन्होंने घबराए बच्चे की मदद करते हुए तत्काल डायल 100 को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से शव कब्जे में लेकर वहां मौजूद पति ब्रजकिशोर को हिरासत में ले लिया है।

- Install Android App -

थाना प्रभारी विजय लोधी ने घटना के संबंध में महिला के मायके पक्ष और अन्य लोगों से पूछताछ करने में जुटे हैं। फिलहाल पुलिस इस घटना को लेकर कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं बता पा रही। जहां एक ओर पैसे के लेनदेन पर हत्या होने की बात कही जा रही हैं, वहीं गांव में उसके किसी युवक से प्रेम प्रसंग चलने का मामला भी सामने आया है। इस संबंध में पुलिस छानबीन कर रही है। बुधवार सुबह पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिए भांडेर अस्पताल भिजवाया। घटना के दो आरोपित आत्माराम और दशरथ फरार बताए जाते हैं।

घटना के कुछ देर पहले ही मायके वालों से हुई थी बात

घटना की सूचना मिलने पर बागपुरा पहुंचे मृतका लाली के मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि मंगलवार रात घटना से करीब दो घंटे पहले ही उनकी उससे मोबाइल पर बात हुई थी। उस समय सब कुछ ठीक था। दो घंटे बाद ही घटना के बारे में जानकारी मिली तो वह हतप्रभ रह गए। इस घटना को लेकर महिला के मायके पक्ष के लोग भी कुछ कहने की स्थिति में नजर नहीं आए।