jhankar
ब्रेकिंग
सांची में हार्डवेयर व्यापारी पर तलवार से हमला, इलाज के दौरान मौत हंडिया : गौ सेवक अभिषेक लोधी की नजर पड़ी तो दर्द से तड़प रही गौ माता को मिला सहारा, सुनील लेगा की पह... छत पर उग आए पेड़-पौधे, जिला अस्पताल की बदहाली उजागर देखरेख के अभाव में जर्जर हो रही इमारत,  पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी...

पति-पत्नी के झगड़े में मासूम की बलि, चार साल के बच्चे को ज़िंदा जलाया

गुरुग्राम। गुरुग्राम में चाल साल के बच्चे को ज़िंदा जलाकर मरने की हैरान करने वाली खबर आई है। पति-पत्नी के झगड़े में मासूम की जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बताया जा रहा है कि रोहतक का रहने वाला रिंकू अपनी पत्नी से मिलने साले के घर गया था। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस पर रिंकू ने अपने साले के बेटे और बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में चार साल के मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रिंकू की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Install Android App -

दरअसल, तीन साल पहले पटौदी की रहने वाली सुमन की रोहतक के रहने वाले रिंकू नाम के युवक से शादी हुई है। पिछले काफी समय से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। इसके चलते वह अपने भाई के ग्घर रह रही थी। परिजनों ने दोनों के बीच कई बार सुलाह कराने की कोशिश की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

घटना पर पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।