jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा से भगवान श्री देवनारायण जी महाराज के पावन प्रकट स्थल मालासेरी डूंगरी के लिए निकलेगा... सांची में हार्डवेयर व्यापारी पर तलवार से हमला, इलाज के दौरान मौत हंडिया : गौ सेवक अभिषेक लोधी की नजर पड़ी तो दर्द से तड़प रही गौ माता को मिला सहारा, सुनील लेगा की पह... छत पर उग आए पेड़-पौधे, जिला अस्पताल की बदहाली उजागर देखरेख के अभाव में जर्जर हो रही इमारत,  पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब

ब्रेकिंग न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशवासियों के लिए दिवाली का बड़ा तोहफा पेट्रोल एवं डीजल के दाम हुए कम..

मकड़ाई समाचार दिल्ली। दिवाली की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी की घोषणा की। पेट्रोल और डीज़ल पर उत्पाद शुल्क कल से क्रमशः 5 रुपये और 10 रुपये कम किया जाएगा। बताया जा रहा है ,कि डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी पेट्रोल की तुलना में दोगुनी होगी और आगामी रबी सीजन के दौरान किसानों को बढ़ावा मिलेगा। २२राज्यों ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीज़ल पर वैट कम करने का आग्रह किया है। बता दें कि देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बीच आज वाहन ईंधन (Fuel Price) के भाव में बढ़ोतरी को लेकर मामूली राहत है.भारतीय तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, दिवाली से ठीक एक दिन पहले आज (बुधवार) पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है. जिसके साथ ही देशभर में पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। वहीं, डीजल के रेट में बढ़ोतरी को लेकर लगातार दूसरे दिन राहत है। पेट्रोल (Petrol) की कीमतों में लगातार 7 दिन की तेजी के बाद बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगा है. वहीं, डीजल (Diesel) के भाव में लगातार दूसरे दिन कोई तब्दीली नहीं हुई है। बता दें कि पेट्रोल की कीमत में लगातार सात दिन 35 पैसे प्रति लीटर की महंगाई के बाद आज भाव में स्थिरता आई है  Also Read – Diwali 2021 पर IT कंपनी ने अपने एंप्लॉयी के लिए किया बंपर बोनस और प्रमोशन का ऐलान, सामने आई वजह पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 115 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है. वहीं, दिल्ली में डीजल 98.42 रुपये प्रति लीटर पर टिका है. प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का रेट – देश के चारों महानगरों की अगर तुलना करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे अधिक महंगा है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा अन्य महानगरों में डीजल शतक का आंकड़ा पार कर चुका है. बता दें कि देश में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से लगने वाले एक्साइज ड्यूटी के चलते पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं।