jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक

पति बना हैवान : धारदार हथियार से गला रेतकर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

सुबह परिजनों ने खून से लथपथ शव को देखा तो उसके होश उड़ गए

मकड़ाई समाचार दतिया। जिले के एक गांव में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति ने पत्नी की गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद ने इतना उग्र रूप ले लिया कि गुस्से में पति हैवान बन गया। उसने धारदार हथियार से पत्नी का गला रेतकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दी है। वारदात जिले के थरेट थाना क्षेत्र के ग्राम दिगुवां की देर रात की बताई गई है। रामप्रकाश कुशवाहा ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी सुरजन कुशवाहा की मामूली विवाद पर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

सुबह परिजनों ने खून से लथपथ शव को देखा तो उसके होश उड़ गए। वहीं हत्या की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भिजवाया। फरार आरोपी पति को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति व पत्नी का देर रात विवाद हो गया था। विवाद के बाद हत्या जैसी वारदात घटित हो गई।