jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

पापा ने गिफ्ट में दी स्कूटी, लेकिन लड़की को घर से निकलने में भी आती है शर्म, जानिए क्या है पूरा मामला

मकड़ाई समाचार नई दिल्ली। कई बार हम देखते हैं कि लोग अपने व्हीकल के लिए पसंदीदा नंबर प्लेट बनवाने के लिए काफी पैसे खर्च कर देते हैं। उदाहरण के लिए 001 या 007 या यहां तक ​​कि 1234 जैसे नंबर काफी पसंद किए जाते हैं, लेकिन कई बार नंबर के साथ-साथ लोग नंबर प्लेट सीरीज के लिए भी काफी पैसा खर्च करते हैं, लेकिन हाल ही दिल्ली में एक मामला सामने आया है कि नंबर प्लेट ही एक लड़की के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गया है। दरअसल दिल्ली में एक लड़की को उसके पापा ने स्कूटी गिफ्ट की थी, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि उसकी स्कूटी के नंबर के कारण उसे भारी शर्मिंदगी उठानी पड़ेगी।

स्कूटी का नंबर DL3SEX ****

- Install Android App -

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़की को रोज जनकपुरी से नोएडा जाना पड़ता था, इसलिए उसके पापा ने उसे स्कूटी गिफ्ट की थी, लेकिन स्कूटी का नंबर DL3SEX **** से शुरू होने का पड़ोसी भी अब मजाक उड़ाते हैं और लड़की इस शर्म के कारण अपनी गाड़ी बाहर भी नहीं निकाल पाती है।

तीन शब्द बने जी का जंजाल

गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट के कारण युवती को भी काफी शर्मिंदगी महसूस हो रही है। उसकी स्कूटी के नंबर प्लेट पर अक्षर और संख्या के संयोजन से अजीब सा वर्ड बनता है, जिसे अधिकतर लोग बोलने में भी संकोच करते हैं। दरअसल उसकी स्कूटी का नंबर DL3 SEX ********. मिला है, जिसके बाद उसकी स्कूटी मिलने की खुशी काफूर हो गई है। अब उसके पिता ने यातायात ऑफिस में दूसरा नंबर देने के लिए आवेदन किया है।