ब्रेकिंग
Harda Sirali: रिश्वतखोर पटवारी को 4-4 साल के सश्रम कारावास की सजा , वर्ष 2017 में किसान से नामांतरण... दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी 3 की मौत ! हवा आँधी बारिश से हुआ हादसा हरदा: रेत एवं गिट्टी के अवैध भण्डारण में प्रयुक्त 2 ट्रेक्टर ट्राली जप्त मेडिकल स्टोर से दाढ़ दर्द की गोली मांगी, दुकानदार ने धोखे से दे दी सल्फास की गोली महिला की हुई मौत हरदा: चना, मसूर व सरसों उपार्जन के लिये 21 मई से पूर्व स्लॉट बुक कराएं हरदा: चोरों के हौसले बुलंद अज्ञात चोरों ने पुलिस लाइन में सरकारी क्वार्टरो को बनाया निशाना ! दो पल्स... Youtuber ज्योति मल्होत्रा सहित 6 गिरफ्तार: पाकिस्तान के लिए लगा जासूसी का आरोप PM Kisan Yojana List: लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम, वरना अटक सकते हैं 2000 रुपये! भोपाल में जल्द तैयार होगा विश्वस्तरीय खेलों का नया मंच:  मंत्री श्री सारंग ने किया निर्माणाधीन अंतर... देश विदेश में प्रसिद्ध लाखो भक्तों की आस्था का केंद्र करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे पीएम मोदी

पिता ने बेरहमी से की दो बच्चों की हत्या, फिर जंगल में फेंक आया शव

मकड़ाई समाचार खंडवा। पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी, यह सनसनीखेज मामला पंधरा थाना क्षेत्र के ग्राम लाल माटी का है। पूछताछ में पिता ने हत्या करना कबूल किया है, हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका कि उसने यह हत्या किस वजह से की। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधीक्षक पंधाना पहुंचे।

जंगल में मिले बच्चों के शव

ग्राम लालमाटी निवासी 30 वर्षीय जादू पुत्र लिमडा बारेला पांच मार्च को घर से अपने लड़के वरुण (5) और लड़की सुनिता (3) को लेकर बाइक से अम्बाखेड़ा के लिए निकला था। यहां गांव में उसकी ससुराल है। पत्नी सादूबाई बारेला यही रह रही थी। लेकिन जादू दोनों बच्चो को उनकी मां सादूबाई के पास लेकर नही पहुंचा। वह शाम को करीबन 4 बजे वापस अपने घर आ गया। उसके साथ दोनों बच्चे नहीं थे। इसके बाद परिवार ने दोनों बच्चों के लापता होने की सूचना पंधाना थाने में दी। जादू के मामा गोपाल बारेला की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया। इसके बाद से पुलिस लगातार दोनों बच्चों को तलाश रही थी। शुक्रवार को देर रात दोनों बच्चों के शव पुलिस को जंगल में मिले। बड़े ही बेरहमी से आरोपित ने अपने दोनों बच्चों की हत्या की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है।

- Install Android App -

पत्नी से विवाद के चलते हत्या की आशंका

अर्पित जादू का अपनी पत्नी साधु भाई से विवाद चल रहा था। शराब पीने की लत से परेशान होकर पत्नी मायके अंबाखेड़ा लेने चली गई थी। बच्चे जादू के पास रह रहे थे। संभवत: पत्नी से विवाद के चलते दोनों ही बच्चों की हत्या करने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस अभी आरोपी जादू से पूछताछ कर रही है।

आरोपित जादू अपने दो मासूम बच्चों की हत्या करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। उसे पूछताछ कर पता लगा रहे हैं कि उसने यह हत्या क्यों की। – विवेक सिंह, पुलिस अधीक्षक