jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा चौकी प्रभारी बने कुमान सिंह पटेल, अपराधियों में हड़कंप, डोलरिया थाने में कई बड़ी चोरियों का... बिग न्यूज हरदा: बहुचर्चित अनिल माणिक हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, धर्मेंद्र उर्फ धर्मू पटेल को... अवैध शराब के खिलाफ हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार 2 साल की वानिका ने 10 माह के भाई को भेजी राखी, तोतली जुबान से दीं शुभकामनाएं तो वीडियो हुआ वायरल हंडिया के वार्ड नंबर 11 में बदहाल मार्ग से रहवासी परेशान, जिम्मेदारों से सवाल—आखिर कब सुधरेगी सड़क? हरदा में आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया भुजरिया पर्व, हंडिया में दिखी लोक संस्कृति की झलक खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ...

पीएम किसान योजना की 9वीं किस्त जमा, तत्काल ऐसे चेक करें अपना नाम व बैलेंस

PM KISAN 9th Instalment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 2000 रुपए की 9वीं किस्त सोमवार को जमा हो गई। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9.75 करोड़ किसानों खातों में 19,500 करोड़ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। (नीचे देखिए वीडियो) इस मौके पर पीएम मोदी ने किसानों को संबोधित भी किया। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की योजना है। इसकी राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। किसान अपना स्टेटस पीएम किसान ऑनलाइन पोर्टल www.pmkisan.gov.in पर या मोबाइल एप के जरिए चेक कर सकते हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने 14 मई को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 8वीं किस्त जारी की थी।

PM KISAN 9th Instalment: ऐसे चेक करें

    • आधिकारिक वेबसाइट – https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
    • होमपेज पर ‘किसान कॉर्नर सेक्शन’ देखें
    • ‘लाभार्थी की स्थिति’ विकल्प चुनें। यहां लाभार्थी अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकता है। सूची में किसान का नाम और उसके बैंक खाते में भेजी गई राशि होगी।
    • अब अपना आधार नंबर या अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
    • फिर ‘डेटा प्राप्त करें’ पर क्लिक करें।

- Install Android App -

पीएम किसान लाभार्थी सूची ऐसे चेक करें

    • किसान मंच पर जाएं
    • लाभार्थी सूची पर क्लिक करें।
    • अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
    • रिपोर्ट प्राप्त करें पर टैप करें।

PM Kisan सम्मान योजना की बड़ी बातें

PM Kisan योजना के तहत, किसान परिवारों को 6000 रुपए प्रति वर्ष दिए जाते हैं। यह राशि 2000 रुपए की तीन समान किस्तों में सीधे बैंक अकाउंट में जमा की जाती है। आमतौर पर पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच ट्रांसफर की जाती है। PM Kisan योजना के जरिए अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसान परिवारों को भेजी जा चुकी है।

www.pmkisan.gov.in पर लाभार्थी किसानों की लिस्ट समय-समय पर अपडेट की जाती है। यहां नए नाम जोड़े जाते हैं और जो गैरजरूरी नामों को हटाया जाता है। किसान परिवार www.pmkisan.gov.in पर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। हालांकि कई किसानों की किस्त कुछ त्रुटियों के कारण अटक जाती है जैसे कि आधार संख्या या बैंक खाते की डिटेल सही नहीं होने के कारण।