jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

पुराने साथियों संग मिलन समारोह के दौरान मस्‍ती में नाच रहे डाक्टर को आया अटैक, निधन

मकड़ाई समाचार भोपाल। राजधानी में स्‍थित गांधी मेडिकल कालेज से फारेंसिक मेडिसिन विभाग से दो साल पहले सेवानिवृत हुए डा. सीएस जैन का रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से चिकित्‍सा जगत में शोक की लहर व्‍याप्‍त है। उनके साथियों ने बताया कि एमबीबीएस 1975 बैच का मिलन समारोह एक होटल में रखा गया था। यहां पर डाक्टर मस्ती कर रहे थे। इस दौरान डा. जैन भी अपने पुराने साथियों के साथ डांस करने लगे। डांस करते-करते अचानक वह गिर पड़े और बेसुध हो गए। वहां मौजूद डाक्टर पहले तो सीपीआर ( सांस लौटाने के लिए सीने को दबाना) किया। इसके बाद उन्हें स्मार्ट सिटी हास्पिटल लेकर गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि डॉ सीएस जैन तकरीबन 12 हजार पोस्टमार्टम कर चुके थे।

एम्स भोपाल की फारेंसिक मेडिसिन विभाग की एचओडी डा. अरनीत अरोरा ने बताया कि वह पोस्टमार्टम की कठिन से कठिन रिपोर्ट को भी आसानी से समझ लेते थे। समझने के लिए स्केच बनाते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के स्केच में सभी फ्रैक्चर को नंबर के साथ लिखते थे।

- Install Android App -

उनके एक अन्य करीबी साथी जीएमसी के पूर्व डीन डा. आदित्य अग्रवाल ने बताया कि वह कालेज के समय से ही अपने सेहत का खूब ध्यान रखते थे। नियमित व्यायाम भी करते थे। मिलन समारोह में म्यूजिक बज रहा था। इस दौरान वह अन्य डाक्टरों के साथ डांस करने लगे। कुछ देर में वह जमीन पर गिर पड़े। वहां इतने डाक्टर मौजूद थे, पर उन्हें बचाया नहीं जा सका।