jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

पुलिस कमिश्‍नरी को अपराधियों की चुनौती : रिटायर जज की बहू से लूट का प्रयास, स्कूटर सहित घसीटा, आठ पसलिया, कंधे की हड्डी, कॉलर बोन टूटी

मकड़ाई समाचार इंदौर। बच्चों को लेने स्कूल जा रही रिटायर जज जेएस सेंगर की बहू आराधनासिंह के साथ दिनदहाड़े लूट का प्रयास हुआ। पर्स लूटने के लिए बदमाश आराधना स्कूटर सहित घसीटते ले गए।आराधना गिर गई और उनकी आठ पसलिया,कंधे की हड्डी,कॉलर बोन टूट गई। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। तीन माह पूर्व भी बदमाशों ने विजयनगर थाना के समीप डॉक्टर संगीता पाटिल से इसी तरह पर्स छीनने की कोशिश थी। जिसमें डॉ.पाटिल की गिरने से मौत हो गई थी।

वारदात गुरुवार दोपहर करीब पौने दो बजे रिंगरोड की है। अंकुर आंगन (निपानिया) निवासी 42 वर्षीय आराधना स्कूटर से बच्चों को लेने सत्यसाईं स्कूल जा रही थी। पिपल्या कुमार चौराहा से जैसे रिंग रोड की तरफ बढ़ी पीछे से आए बदमाश पर्स छीनने लगे। पर्स गले में टंगा होने से बदमाशों ने जोर से झपट्टा मारा और आराधना को स्कूटर सहित गिरा दिया। इससे आराधना की पसलियां,कॉलर बोन,कंधे की हड्डी टूट गई। चेहरे पर भी चोंट आई।राहगीरों ने उन्हें रिंग रोड स्थित निजी अस्पताल भिजवाया। जहां देर शाम उनका ऑपरेशन हुआ। आराधना और उनके पति अजीतसिंह जिला कोर्ट में वकील है।

लुटेरों से संघर्ष करती रही आराधना

मैं अस्पताल पहुंचा उस वक्त आराधना केजुअल्टी रुम में थी। उसने बताया बदमाशों से संघर्ष किया पर पर्स नहीं छोड़ा। गाड़ी सहित गिरी और जख्मी हो गई। राहगीरों को रोका और अस्पताल पहुंची। उसका मोबाइल भी टूट चुका था।थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने उसे बेहोश कर दिया और और दो घंटे तक ऑपरेशन किया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

एक किमी दूर थाना,पहुंचने में लगे छह घंटे

अजीत के मुताबिक बॉम्बे अस्पताल से सवा दो बजे लसूड़िया थाना को घटना की सूचना दे दी गई थी। लेकिन पुलिस सवा आठ बजे घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। इस बीच उन्हें न्यायालय से जुड़े लोगों की मदद लेना पड़ी। एसआइ अरुण मलिक ने कहा सूचना अधूरी मिली थी। डॉक्टर ने यह नहीं बताया आराधना के साथ लूट का प्रयास हुआ है। विवाद की जानकारी मिली थी। रात में टीआइ इंद्रमणि पटेल,एसीपी राकेश गुप्ता और एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी भी मौके पर पहुंचे। देर रात अस्पताल भी गए लेकिन आराधना बयान देने की स्थिति में नहीं थी।

- Install Android App -

सवाल: अस्पताल लाने वालों को तलाश रही पुलिस

देर रात तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि आराधना को अस्पताल किसने पहुंचाया। अजीत ने बताया एक राहगीर लेकर आया था। अस्पताल पहुंचने पर 1:43 बजे उनके मोबाइल पर आराधना ने फोन कर बताया था कि उसे बहुत दर्द हो रहा है। उस वक्त मैं पीथमपुर जाने के लिए कार में बैठा ही था। तत्काल अस्पताल पहुंचाया और आराधना को भर्ती किया। टीआइ इंद्रमणि पटेल के मुताबिक एमएलसी में अजीतसिंह का नाम लिखा है। अस्पताल लाने वाले शख्स की कोई जानकारी नहीं मिली है।

डॉक्टर संगीता के साथ हुई थी लूट की वारदात

11 सितंबर को विजयनगर थाना के समीप अनूप नगर निवासी डॉक्टर संगीता पाटिल के साथ भी इसी तरह घटना घटी थी। डॉक्टर पाटिल बेटी के साथ स्कूटर से स्कीम-78 जा रही थी। पर्स न छोड़ने पर बदमाशों ने डॉक्टर पाटिल को गिरा दिया और सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। इस वारदात में तो पुलिस ने सिर्फ दुर्घटना का केस दर्ज किया और अपराधी आज तक नहीं मिलें।

आठ पसलिया टूटी, कंधे और कॉलर बोन के कई टुकड़े हो गए

हादसे में आराधना की आठ पसलियां टूट गई हैं। उनका कंधा (स्केबुला) बुरी तरह से जख्मी है। कॉलर बोन (गर्दन के नीचे की हड्डी) भी टूटी हुई थी। चेहरे पर कई जख्म हैं। हादसे में उनका दायां हाथ पूरी तरह से लटक गया है। संभवत: कंधे और कॉलर बोन के टूटने की वजह से ऐसा हुआ है। बॉम्बे अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. वरुण चौहान और उनकी टीम ने करीब दो घंटे मशक्कत कर गुरुवार को आराधना की कॉलर बोन का ऑपरेशन किया। डॉ. चौहान के मुताबिक चोंट इतनी गहरी हैं कि कई और ऑपरेशन भी करना पड़ सकते हैं। पसलियां टूटने की वजह से फेफड़ों में भी चोट हो सकती है। आराधना के कंधे के कई टुकड़े हुए हैं। इन्हें जोड़ने के लिए भी ऑपरेशन करना पड़ेगा।