हरदा/ पुलिस स्मृति दिवस अमर शहीदों की शहादत पर परेड कर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस लाइन हरदा स्थित शहीद स्मारक पर शहीद दिवस परेड का आयोजन किया गया ,एवं देश की सेवा में अपने प्राण न्यौछाबर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई | साथ ही कर्त्तव्य के दौरान शहीद हुए अमर जवानों के नामों का वाचन पुलिस अधीक्षक हरदा राजेश कुमार सिंह द्वारा किया गया |
शहीद दिवस परेड में जिला कलेक्टर एस.विश्वनाथन, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ,अपर कलेक्टर बाबूलाल कोचले ,जिला पंचायत सी.ई.ओ.हरिसिह मीणा जी ,एस,डी,एम.हरदा जे.पी.सैय्याम ,हरदा एस.डी.ओ.पी. महेंद्र कुमार मालवीय ,खिरकिया एस.डी.ओ.पी सुलया जी डी.एस.पी. थाना अजाक चौहान जी ,परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर कुमारी अंकिता त्रिपाठी परिवीक्षाधीन डी.एस.पी.रविंद्र वास्कले ,आर.टी ओ.हरदा राकेश कुमार अहाके ,रक्षित निरीक्षक हरदा अनिल कवरेती ,समस्त थाना /चौकी प्रभारी जिला हरदा ,एवं समस्त हरदा पुलिस बल ने शहीदों को नमन किया |व शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी |