jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

पूर्व पार्षद प्रत्याशी पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन लोग घायल, वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार

डेढ़ दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। शहर में नगर निगम चुनाव में बतौर निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी चुनाव लड़े व्यक्ति पर जानलेवा हमला का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डेढ़ दर्जन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर हमला जानलेवा हमला किया गया। घायलों में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी पंजाब यादव, उसका भाई रामलखन यादव और भतीजा गिर्राज यादव शामिल है। पड़ोस में रहने वाले रजनीश शर्मा सहित 10 से 15 लोगों पर हमले का आरोप है। हमले में भाई और भतीजे सहित तीन लोग घायल हुए है।

बताया जाता है कि घायल पंजाब यादव वार्ड 14 से पार्षद का निर्दलीय चुनाव लड़ चुका है। टहलने निकले पंजाब यादव पर हथियारों से लैस एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। स्थानीय लोगों ने एक बदमाश से छीनी पिस्टल पुलिस को सौंपी है। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए जेएएच (jah) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ग्वालियर थाना क्षेत्र के रमटापुरा इलाके की घटना है।