jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Crime News : पूर्व सांसद के बेटे दानिश अखलाक दिल्ली की छात्रा ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मेरठ।  दिल्ली की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व बसपा सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक के खिलाफ परतापुर थाने में  मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस जल्द ही दानिश को गिरफ्तार करेगी।मेरठ के पूर्व मेयर और पूर्व बसपा सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक के खिलाफ मेरठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी के आदेश पर थाना परतापुर में पूर्व सांसद शहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

- Install Android App -

बता दें दिल्ली निवासी बीए की छात्रा ने पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश अखलाक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा के मुताबिक दानिश अखलाक ने उसको दिल्ली रोड स्थित होटल क्रोम में बुलाया था और वहां पर उसके साथ दरिंदगी की थी। पीड़िता तीन दिन से एसएसपी ऑफिस पहुंचकर दुष्कम के आरोपी दानिश अखलाक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रही थी। शुक्रवार को भी दिल्ली से आकर पीड़ित छात्रा ने एसएसपी से इस बारे में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। एसएसपी के आदेश पर आज देर रात परतापुर थाने में दानिश अखलाक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।