jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Big News ; मेरा बिल मेरा अधिकार (Mera Bill, Mera Adhikar) योजना के तहत जीत सकते हैं, 1 करोड़ का इनाम,जानिए कैसे कौन बिल देने होंगे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली।  मेरा बिल मेरा अधिकार वित्त मंत्रालय के मुताबिक, हर महीने लोगों को जीएसटी के बिल अपलोड करने होंगे। बिल जमा करने वाले लोगों में से 800 लोगों को दस हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। जागरुक ग्राहकों के लिए 1 करोड़ रुपए का इनाम जीतने का मौका।मेरा बिल मेरा अधिकार ऐप डाउनलोड करना होगा। 200 रुपए से ज्यादा मूल्य की जीएसटी टैक्स इनवॉयस अपलोड करें। भारत सरकार रिटेल और होलसेल व्यापारियों के बीच जीएसटी बिल को प्रमोट करने के लिए नई योजना लेकर आई है। इस स्कीम का नाम ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ है। इस योजना के तहत हर तिमाही में 1 करोड़ रुपए के दो बंपर पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा दस हजार और दस लाख रुपए के इनाम भी दिए जाएंगे। 1 सितंबर से इस स्कीम को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

- Install Android App -

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, हर महीने लोगों को जीएसटी के बिल अपलोड करने होंगे। बिल जमा करने वाले लोगों में से 800 लोगों को दस हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें से 10 को दस लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, दो लोगों को एक करोड़ रुपये मिलेंगे।

ऐसे अपलोड करने होंगे जीएसटी बिल

स्टेप 1- सबसे पहले मेरा बिल मेरा अधिकार एप को डाउनलोड करना होगा।

स्टेप 2- अगर एप को डाउनलोड नहीं करना चाहते हैं तो https://web.merabill.gst.gov.in/login पर जाना होगा।

स्टेप 3- यहां कम से कम 200 रुपए के जीएसटी बिल को अपलोड करना होगा। वहीं, एक यूजर हर महीने अधिकतम 25 बिल अपलोड कर सकता है।