jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

पाठको की राय : सरकारी योजनाओ में भ्रष्टाचार पर रोक क्यूं नही लग रही है….

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। सरकार की योजनाएं जनहित में बनाई जाती हैं। इन योजनाओ को सरकार अपने अधिकारी व कर्मचारी के सहयोग पात्र हितग्राहियो को लाभ पहुंचाने का कार्य करती हैं। सरकार की हर योजनाओ के बजट करोड़ांे रुपयों का होता है।मीडिया में सरकारी कई योजनाओ में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आते रहे हैं कहीं छोटे स्तर पर तो कहीं बडे़ स्तर पर घोटाले भ्रष्टाचार हुए हैं। फर्जी राशन कार्ड,मनरेगा,संबल योजना,कुटीर योजना,आवास योजना कई योजनाएं और उनमे हुए भ्रष्टाचार की कहानी भी बहुत है। मध्य प्रदेश में  प्रधान मंत्री आयुष्मान योजना की आड़ में पैसे कमाने के लिए राज्य में मरे लोगों का इलाज कागजों पर दिखाया गया और भ्रष्टाचार किया गया.  सतना में 1-2 नहीं पूरे 2200 महिलाओं की शिकायत है कि उन्हें ‘लाडली बहना योजना’ का पैसा नहीं मिला.मोबाइल पर खाते में योजना के पैसे जाने का मैसज आया, लेकिन बैंक तक पैसा नहीं पहुंचा

- Install Android App -

योजनाओ में लगे स्थायी व अस्थायी कर्मचारियों को सरकार द्वारा वेतन व अन्य सुविधाएं भी मिलती है बावजूद इसके इनमें खुला भ्रष्टाचार होता है। अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों के वारे न्यारे होते हैं और आमजन वहीं योजनाओ के लाभ के लिए सरकार कार्यालयों के चक्कर पर चक्कर काट रहा होता है। हम अपने सुधि पाठको से राय लेना चाहते है कि इस भ्रष्टाचार के घोड़े पर लगाम कैसे लगाई जाए और पात्र हितग्राहियो तक योजनाओ की जानकारी व लाभ पहुंच सकें। आप की राय का हमे इंतजार हैं। कमेंट बाक्स में अपनी बात कह सकते हैं ..