jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जनता बेहाल, आज फिर बढ़े दाम

आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सोमवार को एक बार फिर तेल की कीमतें बढ़ गईं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 21 पैसे का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल की कीमत 29 पैसे बढ़ी है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत बढ़कर 82.03 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। डीजल भी 73.82 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल कीमत 82.03 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 87.50 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 83.87 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 80.70 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 81.23 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 85.26 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

- Install Android App -

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में) डीजल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली 82.03 73.82
मुंबई 87.50 77.37
कोलकाता 83.87 75.67
हरियाणा 80.70 72.67
हिमाचल प्रदेश 81.23 71.98
चेन्नई 85.26 78.04

डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 73.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 77.37 रुपए, कोलकाता में 75.67 रुपए, हरियाणा में 72.67 रुपए, हिमाचल प्रदेश में 71.98 रुपए और चेन्नई में 78.04 रुपए प्रति लीटर है।

पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
वहीं, पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 87.36 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करें तो अमृतसर में पेट्रोल 87.92 रुपए, लुधियाना में 87.79 रुपए और पटियाला में 87.73 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)
जालंधर 87.36
अमृतसर 87.92
लुधियाना 87.79
पटियाला 87.73