ब्रेकिंग
हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने आंगनवाड़ी, स्कूल, अस्पताल और उचित मूल्य की दुकान का किया निरीक्षण हंडिया : लापरवाह सरपंच सचिव, परेशान ग्रामीण व्यापारी, साप्ताहिक हाट बाजार लापरवाही और अनदेखी का हो ग... शादीशुदा युवती से प्यार मे हुआ युवक का कत्ल ! युवती के परिजनों को युवक के कत्ल के आरोप किया गिरफ्तार पं प्रदीप मिश्रा भगवान चित्रगुप्त मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगें कथावाचाक मिश्रा से भड़का है कायस... होटल में चल रहा था देह व्यापार: पुलिस की छापामारी में 5 लोग पकड़ाए दमोह कलेक्टर का बयान अवैज्ञानिक व भ्रामक - केदार सिरोही ईरान से सुरक्षित निकाले गए 110 छात्र आज पहुंचेगें दिल्ली उप सरपंच पति पर आरोप प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की भूमि पर कब्जा कर बनाई रातों रात दुकान, मिठाई वाले को कि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 19 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया: गांजा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार – 1.296 किलोग्राम मादक पदार्थ एवं मोबाइल जप्त

पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी, जानिए आज कितना हुआ महंगा

पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा देखने को मिला है। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 17 पैसे और डीजल 19 पैसे महंगा हुआ है।

क्यों महंगा हुआ पेट्रोल-डीज़ल
वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद, प्रमुख तेल कंपनियों ने अपना फायदा देखते हुए ईंधन की कीमतों में वृद्धि की है। ताजा कच्चे तेल की कीमतों में इजाफे का एक कारण कमजोर निवेश भी है।वहीं, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में भी गिरावट दर्ज की गई है यही वजह है कि नया साल लगते ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। ईंधन की कीमतों में इजाफा इसलिए हुआ है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड की कीमतों में तेजी जारी है।

पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70.72 रूपए रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 76.35 रूपए प्रति लीटर, कोलकाता में 72.82 रुपए प्रति लीटर, और चेन्नई में पेट्रोल 73.41 रुपए प्रति लीटर ,हिमाचल में 69.69 और हरियाणा में 71.56 प्रति लीटर मिल रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

- Install Android App -

शहर पेट्रोल के दाम डीजल के दाम 
दिल्ली 70.72 रूपए 65.16 रूपए
मुंबई 76.35 रूपए 68.22 रूपए
कोलकाता 72.82 रूपए 66.93 रूपए
चेन्नई 73.41 रूपए 68.83 रूपए
हिमाचल प्रदेश 69.69 रूपए 63.28 रूपए
हरियाणा 71.56 रूपए 65.02 रूपए

डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 65.16 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 68.22 रुपए, कोलकाता में 66.93 रुपए, और चेन्नई में 68.83 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम
आज पंजाब की बात करें तो जालंधर में पेट्रोल 75.76 रूपए, लुधियाना में 76.25 रूपए, अमृतसर 76.34 रूपए, पटियाला में 76.16 रूपए और चंडीगढ़ में 65.88 रूपए प्रति लीटर बिक रहा है।

जालंधर 75.76 रूपए 65.12 रूपए
लुधियाना 76.25 रूपए 65.54 रूपए
अमृतसर 76.34 रूपए 65.65 रूपए
पटियाला 76.16 रूपए 65.46 रूपए
चंडीगढ़ 65.88 रूपए 62.06 रूपए