jhankar
ब्रेकिंग
वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...

पोल्ट्री फार्म संचालक ने मोबाइल चोरी के शक में कर्मचारी को नग्न कर जलती लकड़ी से पीटा

इतना ही नहीं, आरोपितों ने इस अमानवीय वारदात को अंजाम देते हुए उसका वीडियो भी बनाया

मकड़ाई समाचार गुना। विजयपुर थानाक्षेत्र में पोल्ट्री फार्म पर एक कर्मचारी की मोबाइल चोरी के शक में नग्न कर जलती हुई लकड़ी से बेरहमी से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, आरोपितों ने इस अमानवीय वारदात को अंजाम देते हुए उसका वीडियो भी बनाया। इधर, पुलिस ने शिकायत मिलते ही दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार घटना विजयपुर थानाक्षेत्र के लाड़पुरा गांव स्थित पोल्ट्री फार्म में सोमवार देर शाम की है, जहां फार्म मालिक अपने साथियों के साथ अलाव ताप रहा था। इसी बीच मोबाइल चोरी के संदेह में फार्म कर्मचारी अरविंद कलावत की मारपीट शुरू कर दी गई। इस दौरान कर्मचारी के सभी कपड़े उतारकर नग्न कर दिया गया और जलती लकड़ी से बेरहमी से पीटा गया। इस मारपीट का वीडियो भी बनाया गया। इधर, जैसे-तैसे पीड़ित विजयपुर थाने पहुंचा, तो पुलिस ने अरविंद की शिकायत पर हेतराम गुर्जर और गोलू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। साथ ही मुख्य आरोपित हेतराम को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, गोलू अभी फरार है।

इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि हेतराम का खेत गोलू के पोल्ट्री फार्म से लगा हुआ है और दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। हेतराम पर करीब आधा दर्जन और गोलू पर मारपीट आदि के दो मामले पूर्व में भी दर्ज हैं। पीड़ित फरियादी का मेडिकल कराया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर और भी धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

- Install Android App -

नानाखेड़ी क्षेत्र में भी सामने आ चुकी ऐसी वारदात

इसी तरह का एक मामला चार फरवरी को कैंट थाना के नानाखेड़ी क्षेत्र में सामने आया था। यहां एक युवक को छेड़छाड़ के शक में घर में घुसकर, पैर बांधकर पीटा और घसीटा गया था। हालांकि, पुलिस ने वायरल वीडियो और पीड़ित की शिकायत पर तीन महिलाओं सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मोबाइल चोरी के संदेह में युवक को नग्न कर जलती लकड़ी से मारपीट की हृदयविदारक घटना को गंभीरता से लिया है। एक आरोपित की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दूसरे को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। आरोपितों पर नजीर पेश करने वाली कार्रवाई की जाएगी।

– राजीवकुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, गुना