प्रतिबंधित दिवस में मछली पार्टी मनाते कांग्रेस पार्षद ! सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल, कांग्रेस पार्षद की चेतावनी

मकड़ाई समाचार हरदा । कांग्रेस पार्षद अमरलाल रोचलानी ने मित्रों के साथ बैतूल के कुकरू घाटी में नगर पालिका चुनाव में जीतने के उपलक्ष्य में पार्टी रखी।  यहां से लाइव वीडिओ के माध्यम से उन्होंने मुर्गा मछली की पार्टी की तैयारी को भी दिखाया है।  फारेस्ट के रेस्ट हाउस में भोजन की तैयारी चलती देखी गयी है।

- Install Android App -

करीब दो दिन से अमरलाल मित्र मंडली कुकरू में है। अभी उन्होंने पोस्ट कर उन लोगों को एफआईआर करने की चेतावनी भी दी है जिन्होंने उनके फेसबुक वॉल पर पोस्ट वीडियो खिरकिया में वायरल किये हैं।

मालूम हो मप्र में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर रोक लगी है।  इस दौरान क्रय विक्रय एवं मत्स्याखेट पर पूर्णतः रोक रहती है।  आदेश  उल्लंघन करने पर सज़ा का प्रावधान है। जानकारी के अनुसार अमरलाल की पार्टी 2 दिन से चल रही है।