jhankar
ब्रेकिंग
शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट हरदा ब्रेकिंग: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, अस्पताल के वार्ड में भी भिड़े दोनों पक्ष! नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प

प्रदेश के किसानों के खातों में फसल क्षति के 2 अरब रू. ट्रांसफर किए, कृषि मंत्री पटेल ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया

मकड़ाई समाचार हरदा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को प्रदेश के 1 लाख 46 हजार से अधिक किसानों को 202 करोड़ 90 लाख रूपये की फसल-क्षति राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की। प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने इसके लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रकट किया है।

- Install Android App -

कृषि मंत्री श्री पटेल ने किसानों के खाते में फसल क्षति की राशि ट्रांसफर करने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि पिछले दिनों बैतूल जिले से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2020 एवं रबी 2020-21 की कुल 7618 करोड़ रूपये की दावा राशि प्रदेश के 49 लाख से अधिक कृषकों के खाते में सिंगल क्लिक से अंतरित की थी और आज प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख किसानों को 202 करोड़ 90 लाख रूपये की फसल-क्षति राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की है।