jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

प्रदेश में बढ़ रहा कालाकारोबार, फिर नकली नोट और लाखों की चांदी बरामद

भोपाल: मध्यदेश में चुनावी घोषणा होते ही काला कारोबार बढ़ता जा रहा है। आए दिन पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद एक बार फिर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां पुलिस ने दो पिस्टल, एक मैगजीन और 15 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए गए पुलिस ने इस मामले मे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

- Install Android App -

चुनाव आयोग द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए गठित की गई टीम ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले 9 अक्टूबर को राजगढ़ पुलिस ने 31 लाख रुपए 500 व 2000 रुपए के नकली नोटों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पांच दिन में अब तक 5000 गैर जमानती वारंट तामील कराए गए। 82 हजार 76 शस्त्र थानों में जमा कराए गए हैं और 410 हथियार जब्त किए गए हैं।

इनोवा गाड़ी में 107 किलोग्राम चांदी के जेवर जब्त 
वहीं सिवनी-छिंदवाड़ा सीमा पर इनोवा गाड़ी की जांच में 107 किलोग्राम चांदी के जेवर जब्त किए गए। इनकी कीमत 42 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है। इसके अलावा सिंगरौली-बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान इंडिका कार को चैकिंग के लिए रोका पर चालक इसे खड़ा करके भाग गया। वाहन से एक लाख रुपए की 162 लीटर देशी और विदेशी शराब जब्त की गई है। वाहन को राजसात करने की कार्यवाई करके अपराध पंजीबद्ध किया गया है।