jhankar
ब्रेकिंग
युवती से दुष्कर्म अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, पुलिस को देखकर पलंग पेटी के अंदर घुस गया था ... हरदा/नेमावर : यात्रियों का प्रतीक्षालय या अतिक्रमणकारियों की जागीर? नेमावर में उठे बड़े सवाल! इटारसी पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन से बरामद हुईं लापता 2 नाबालिग  30 मई 2026 को मध्य प्रदेश की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 30 मई 2026: देश की खास खबरें जो आज चर्चा में है जानिए कैसा रहेगा आज देश प्रदेश का मौसम आज 30 मई 2026क हरदा जिला और तहसीलों का मौसम कैसा रहेगा BIG BREAKING : हरदा में दोस्त की बर्थडे पार्टी खूनी वारदात में बदली! सिवनी मालवा नगर पालिका को राज्य स्तरीय पर्यावरण पुरस्कार, मिलेगा मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे सम्मान... चुप्पी तोड़ो’ अभियान के तहत किशोरियों ने पोस्टर-रैली से दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश

प्रदेश सरकार की नीतियों व योजनाओं से किसानों की आय बढ़ी – कृषि मंत्री श्री पटेल

दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषक संगोष्ठी सम्पन्न

- Install Android App -

हरदा। कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने तथा खेती की लागत घटाने के लिये अनेक निर्णय लिये है तथा किसान हितैषी बहुत सी योजनाएं लागू की है, जिनसे किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। श्री पटेल शुक्रवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऑडिटोरियम में उद्यानिकी विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषक संगोष्ठी व सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री ललित पटेल व जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अमर सिंह मीणा के अलावा कृषि विज्ञान केन्द्र के कृषि वैज्ञानिक व अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर उन्नत किसानों द्वारा लगाई गई जैविक कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी भी देखी।
कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर कहा कि सरकार ने फसल बीमा योजना तथा राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत प्राकृतिक आपदा की स्थिति में दी जाने वाली राहत राशि में काफी वृद्धि की है। साथ ही फसल के समर्थन मूल्य में हर वर्ष लगातार वृद्धि की जा रही है, जिससे किसानों को फसल का बेहतर मूल्य मिलने लगा है। उन्होने कहा कि हरदा जिला प्रदेश का पहला शतप्रतिशत सिंचित जिला बनने जा रहा है। जिले में शीघ्र ही मोरन्ड गंजाल योजना तथा शहीद इलापसिंह उद्वहन सिंचाई योजना शुरू होंगी, जिनसे किसानों की सिंचाई क्षमता बढ़ेगी। शहीद इलापसिंह सिंचाई परियोजना से 118 गांव के किसान लाभान्वित होंगे।