दिनेश अखाडिया मकड़ाई समाचार
झाबुआ। आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्चुअल के माध्यम से देश के किसानों को संबोधित कार्यक्रम रखा गया था। जिसका सर्वप्रथम मां भारती एव डॉ श्यामा प्रसाद और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर प्रसारण कार्यक्रम देखने और सुनने की शुरुआत की। आज देश के किसानो के लिए गर्व का दिन है क्योंकि नई दिशा, नई तकनीकी की ओर अग्रसर है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री नरेंद्र तोमर और गृहमंत्री अमित शाह जी गुजरात के राज्यपाल द्वारा शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती कैसे किया जाए और इसके साथ साथ पशुपालन आदि बिंदु पर विस्तार से इस वर्चूअल के माध्यम से संबोधित कर देश के किसानों को बताया गया। इस कार्यक्रम के तत्पश्चात भाजपा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कलम सिंह भाबोर द्वारा सभी कार्यकर्ता गण एवं किसानों को बताया गया कि अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री की नई पहल का स्वागत करें और धरती मां को रासायनिक खाद एवं कीटनाशक से मुक्त करने का संकल्प लिया है क्योंकि आज आने बीमारियां इन जहरीली चीज खाने से उत्पन्न हो रही है इसीलिए आने वाले कल के लिए जैविक खाद व प्राकृतिक से बने हुए नुष्का का उपयोग करना कहां गया है। साथ ही नवीन पदाधिकारियों को भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनीता अजनार, भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अखाड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं भाजपा संगठन के वरिष्ठ द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कलम सिंह भाबोर, इस कार्यक्रम के प्रभारी चंद्र सिंह चौहान , भाजपा जिला महामंत्री सोम सिंह सोलंकी जी ,पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत जी भावसार, ओम शर्मा जी, झाबुआ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष धन सिंह बरिया जी, झाबुआ नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक जी, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनीता अजनार, महिला मोर्चा के महामंत्री ज्योतिबेन, कुंदनपुर मंडल अध्यक्ष भारत मेडा, झाबुआ नगर के किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिनेश, वन मंडल महामंत्री भारत निगवाल ,भाजपा जिला आईटीसेल अर्पित कटकानी जी, कल्याण सिंह डामोर जी, गोविंद अजनार जी, किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अखाड़िया आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित थे।