jhankar
ब्रेकिंग
हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग ITBP के 65वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने हिमवीरों को दी बधाई, कहा - उनका अदम्य साहस देश के लिए प्र... हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार! शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट

प्राईवेट बैंकों की मनमानी उपभोक्ता परेशान

के के यदुवंशी
मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। शहर में लगातार प्राइवेट बैंक बढ़ती जा रही है, लेकिन शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। नागरिकों को परेशान किया जा रहा है। ऐसा ही मामला मंगलवार आईसीआईसी बैंक का आया जहां एक बनापुरा का व्यापारी एक लाख का चेक लेकर आया। जिसे बैंक कर्मचारियों ने यह कह दिया कि कल आना आज पैसा नहीं है, क्या इतनी बड़ी बैंक और एक लाख भी नहीं दे सकते। इस तरह दूसरा मामला उपभोक्ताओं को पासबुक भी नहीं बनाई जाती है। वही एंट्री भी वह मुश्किल से की जाती है। बैंक प्रबंधक के ध्यान नहीं देने से यहां अव्यवस्था है। बैंक में पदस्थ एक महिला कर्मचारी तो उपभोक्ता से सीधे मुंह बात नहीं करती ऐसे कहीं मामले हैं जो प्राइवेट बैंकों द्वारा उपभोक्ता को परेशान किया जा रहा है। वही बैंक के पास ना तो पार्किंग है और ना उपभोक्ताओं के लिए पानी बैठने की। व्यवस्था बैंक में आए राजेश ने कहा कि बैंक जब खाते खुलती है तो बहुत ही व्यवहार करती है। और उसके बाद हमारी नहीं सुनते हैं। शिक्षक संजय ने बताया कि सरकारी बैंकों में अधिक भीड़ के कारण नागरिक प्राइवेट बैंक में अपना खाता खोलते हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम रहता है कि यह खाता हमारे लिए मुसीबत बन सकता है। उपभोक्ता शंकर सिंह ने बताया कि कई बार करंट तारीख का चेक लेकर आते हैं। लेकिन बैंक द्वारा मना कर दिया जाता है। ऐसा लगता है कि चेक देने वाले से बैंक कर्मचारी मिले हुए हैं।