jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में ‘माँ तुझे प्रणाम’ योजना के लिए आवेदन शुरू वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज  नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में पनडुब्बी की 20 मोटरें जब्त दुर्घटना में मृत्यु के पांच प्रकरणों में 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जवाहर नवोदय विद्यालय चारुवा में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पोषण माह’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर हुई गतिविधियॉ हंडिया में सड़क दुर्घटना में मौत का मामला: वाहन चालक को 2 साल की सजा

प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मना रहा था सब इंस्पेक्टर, पत्नी ने पकड़ खूब की मारपीट

सड़क पर हाई वोल्टेज हुआ ड्रामा

गोरखपुर। सब इंस्पेक्टर अपनी प्रेमिका के साथ इश्क फरमा रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी पहुंच गई। फिर जमकर बवाल हुआ। पत्नी-पत्नी में खूब मारपीट हुई। वहीं सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।

- Install Android App -

गोरखपुर के एक थाने में तैनात एसआई को उसकी पत्नी ने शुक्रवार को बस्ती में रौता चौराहे के पास प्रेमिका से इश्‍क फरमाते रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद खूब ड्रामा होने लगा। हंगामे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस तीनों को रौता पुलिस चौकी पर ले आई। थोड़ी देर बाद दरोगा और उसकी पत्नी को महिला थानाध्यक्ष के साथ महिला थाने भेज दिया गया।

गोरखपुर जिले में शहर के एक थाने में वायरलेस अनुभाग में यह इश्कमिजाज दरोगा तैनात है। उसका अपनी पत्नी के साथ संबंध ठीक नहीं चल रहा था। बस्ती शहर के एक मोहल्ले में उसकी ससुराल है। वहां एक युवती से उसके प्रेम संबंध की बात कही जा रही है।

शुक्रवार को दरोगा अपनी प्रेमिका से मिलने बस्ती आया तो पत्नी को सूचना मिल गई और वह भी पीछे-पीछे बस्ती आ पहुंची। महिला ने पति और उसकी प्रेमिका को रौता चौराहे के पास रंगेहाथ पकड़ लिया। कहासुनी के बाद पति-पत्नी में मारपीट होने लगी। मौके पर भीड़ जुट गई।