मुंबई । शादी के बाद लवबर्ड्स कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी-अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। विक्की कौशल, सारा अली खान के साथ इंदौर में लक्ष्मण उटेकर की अगली फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद मुंबई लौटे हैं।
वहीं दूसरी ओर, कैटरीना कैफ ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए लंदन के लिए उड़ान भरी। हालांकि, विक्की और कैटरीना दोनों एक-दूसरे की गैर-मौजूदगी को भरना जानते हैं।विक्की कौशल ने यह वीकेंड अपनी पत्नी के बिना ही बिताया, लेकिन इस दौरान वह अकेले नहीं थे। विक्की कौशल ने बालकनी में कॉफी और सनसेट के साथ शाम बिताई। इसके साथ ही उन्होंने गाजर के हलवा का भी लुत्फ उठाया। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी वीकेंड के खूबसूरत पल शेयर किए हैं। जिसमें एक्टर के घर की बालकनी, समुद्र और ढलता सूरज नजर आ रहा है। विक्की कौशल इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इस दृश्य की एक तस्वीर साझा की।
इससे पहले सारा अली खान के साथ अपनी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग के बाद मुंबई लौटने के बाद, विक्की ने उसी पर एक पोस्ट शेयर किया था। फिल्म से केवल एक तस्वीर शेयर करते हुए, अभिनेता ने लिखा, “नाम में क्या रखा है, अभी तो लपेटा है।” विक्की ने आगे कैप्शन में अपने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर्स, को-स्टार्स और इस प्रोजेक्ट की पूरी टीम को इतना शानदार अनुभव देने के लिए धन्यवाद दिया। विक्की आगे लिखते हैं- ”इस खूबसूरत कहानी को फिल्माने का हर दिन मेरे लिए यादगार रहा है। आप लोगों और इसमें शामिल सभी पागलपन को याद करने जा रहा हूं।”
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा?
गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा...
बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा
माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच
0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन
अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...
प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
