jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल स्टॉक में इस साल 77 फीसद की उछाल

बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल स्टॉक डीबी रियल्टी ने इस साल अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। पिछले एक महीने में डीबी रियल्टी के शेयर 77.10 फीसद की उछाल के साथ मंगलवार को एनएसई पर 86.60 रुपये पर बंद हुए थे, जबकि 3 जनवरी 2022 को यह 48.90 रुपये पर बंद हुआ था। आज यानी बुधवार को भी यह 4.97% की तेजी के साथ 90.90 रुपये पर खुला। झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो के एक अन्य शेयर कैनरा बैंक के बारे में बात करें तो इस साल अबतक यह 30 फीसद रिटर्न दे चुका है। 3 जनवरी 2022 को यह 205.45 रुपये पर बंद हुआ था और आज यह 267.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।राकेश झुनझनवाला के पोर्टफोलियो में डीबी रियल्टी के अलावा टाइटन, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, एस्कॉर्ट जुबिलेंट फार्मा, टाटा मोटर्स, क्रिसिल, रैलीज इंडिया, फेडरल बैंक, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया, टाटा कम्युनिकेशंस जैसे शेयर शामिल हैं।