jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

बच्चे को जिंदा खा गया मगरमच्छ, 3 दिन रेस्क्यू करने के बाद डैम में मिला एक हाथ, एक पैर और गर्दन

मकड़ाई समाचार नीमच। जिले के जीरन तहसील के हरकिया खाल डैम में 3 दिन पहले 3 बालक नहाने गए थे। इस दौरान मगरमच्छ ने बच्चों पर हमला कर दिया और एक बालक को खींचकर तालाब में ले गया। जिसके बाद अन्य बालकों ने इसकी सूचना गांव वालों को दी। 3 दिन के रेस्क्यू के बाद आज शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है।

- Install Android App -

दरअसल हरकियाखाल डेम के कालिया खेड़ी तालाब में तीन बच्चे नहा रहे थे, तभी मगरमच्छ ने बच्चों पर हमला कर दिया। घटना में रवि पिता गोपाल भील उम्र 14 वर्ष को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। घटना में मगरमच्छ के हमले में एक बालक और घायल हुआ था। जिसे नीमच जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया था।

तालाब में बालक की तलाश के लिए एसडीईआरएफ और होमगार्ड के कर्मचारियों ने 3 दिन तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद आज सुबह बालक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। शव का एक हाथ, एक पैर और गर्दन का ऊपर का हिस्सा मिला है। जिसे नीमच जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।