jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

बड़वानी के पानसेमल में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, तीनों स्वस्थ

मकड़ाई समाचार बड़वानी। जिले के दूरस्थ वनग्राम कुंजरवाड़ा की एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। एक साथ जन्मे तीन बच्चे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पानसेमल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार शाम को सात बच्चों की मां को भर्ती कराया गया। 39 वर्षीय सोपीबाई पति रायसिंह इडवे ने पहले एक लड़के को जन्म दिया। इसके बाद एक लड़की और फिर एक लड़के को जन्म दिया। तीनों स्वस्थ हैं।

पहला ऐसा मामला

- Install Android App -

डाक्टरों के अनुसार, पहली बार पानसेमल में ऐसा मामला सामने आया है। तीनों बच्चों को जिला अस्पताल के एनआइसीयू में भर्ती किया गया है। पानसेमल बीएमओ डा. अरविंद किराड़े के अनुसार, एक से ज्यादा बच्चों को जन्म देने की घटना को मेडिकल टर्म में मल्टिपल प्रेग्नेंसी कहा जाता है। इसका मतलब है कि किसी महिला के गर्भ में दो या ज्यादा बच्चे हैं। ये बच्चे एक एग या अलग-अलग एग से हो सकते हैं। एक ही एग से पैदा होने वाले बच्चे आइडेंटिकल कहलाते हैं। ऐसा तब होता है जब एक एक एक स्पर्म से फर्टिलाइज होता है। इसके बाद फर्टिलाइज्ड एग दो या ज्यादा हिस्सों में बंट जाता है। इसे काफी रेयर माना जाता है। इन बच्चों का चेहरा और नेचर बिल्कुल मिलता जुलता होता है। क्षेत्र में तीन बच्चों का जन्म होने की घटना पहली बार हुई है। उन्होंने बताया कि एक महिला को तीन बच्चे होने का मामला करियर में पहली बार देखा।

सामान्य बच्चों से कम वजन

बीएमओ डा. किराडे ने बताया कि पहले जन्मे लड़के का वजन एक किलो 600 ग्राम, लड़की का वजन एक किलो 375 ग्राम और तीसरे लड़के का वजन 1 किलो 800 ग्राम है। तीनों का वजन सामान्य बच्चों से कम है।