jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा

बड़ी खबर : ओडिशा में फिर दर्दनाक ट्रेन हादसा, 6 मजदूरों की मौत,बारिश बनी कारण

भुवनेश्वर ।ओडिशा में ट्रेन हादसे ने झकझोर कर रख दिया। बीते दिनो अब तक का सबसे बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था। इस ट्रेन हादसे ने कई लोगो की जिंदगी तबाह कर दी। कई लोग बेमौत मारे गए। अभी भी सो से अधिक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। बुधवार को फिर ओडिसा के जाजपुर रोड रेलवे स्टेशन पर भीषण ट्रेन हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त भारी बारिश हो रही थी। इस वजह से मजदूर ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे बैठ गए। तभी अचानक मालगाड़ी आगे की ओर बढ़ गई और मजदूरों को नीचे से निकलने का मौका नहीं मिला।

रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि मजदूर एक रेलवे साइडिंग पर काम कर रहे थे, जहां एक मालगाड़ी खड़ी थी। अचानक मौसम बिगड़ने के बाद आंधी और बारिश शुरू हो गई। इससे बचने के लिए वे ट्रेन के नीचे बैठ गए। मालगाड़ी में इंजन नहीं लगा था और तेज हवा की वजह से ट्रेन के डिब्बे आगे की ओर बढ़ने लगी। दुर्भाग्य से मजदूर इसकी चपेट में आ गए। मुआवजे का एलान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मजदूरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। सीएम ने इस हादसे में घायल हुए दो लोगों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश भी दिया है।