jhankar
ब्रेकिंग
व्यापारी का बेग चुराकर भागे शातिर चोर , सिविल लाइन पुलिस ने चंद घंटो मे आरोपियों को किया गिरफ्तार !!... हरदा में लेंसकार्ट शोरूम पर बजरंग दल का विरोध, कर्मचारियों को लगाया तिलक सिवनी मालवा: देर रात शादी में खाने की बात पर खूनी संघर्ष चाकू-लाठी चले, एक की मौत, शिवपुर थाने का आर... मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न : विधायक दोगने ने वर ब... भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन,अभिषेक विश्व कल्याण की कामना से दी आहुतियां परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर  : बेटियों  ने अखाड़े में दिखाए हैरतअंग... मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, 20 अप्रैल को इन जिलों में बारिश सागर : अस्पताल के ICU में पहुंच गया सांप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल हंडिया : नयापुरा में भक्ति का महाकुंभ, 5 दिन तक गूंजेगी संत सिंगाजी महाराज की कथा, उमड़ेगा जनसैलाब! हर्षानंदगिरी बनीं हर्षा रिछारिया, चमक-दमक वाली दुनिया छोड़ संन्यास अपनाया

बड़ी लापरवाही : 27 करोड़ का 46 हजार मीट्रिक टन गेहूं सड़ गया, अब कौड़ियों के दाम नीलाम करने टेंडर जारी, शराब फैक्टियों को लाभ पहुंचाने की आशंका

इस मामले को कृषि मंत्री कमल पटेल के संज्ञान में भी लाया गया था, तब उन्होंने दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई की बात भी कही थी

मकड़ाई समाचार छिंदवाड़ा। जिले में कृषि विभाग के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। खुले आसमान के नीचे कैप में ढककर रखा कारोड़ों का गेहूं सड़ गया। इसके लिए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए अब सड़े गेहूं की नीलाम करने टेंडर जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के चौरई ब्लॉक में चंदनवाड़ा ओपन कैप में रखा हुआ 27 करोड़ का गेहूं एफसीआई की निरीक्षण टीम द्वारा इंसानों के खाने योग्य नहीं पाया गया है। अब शासन ने इस सड़े हुए गेहूं को कौड़ियों के दाम नीलाम करने के टेंडर जारी कर दिया है।

- Install Android App -

इस मामले को कृषि मंत्री कमल पटेल के संज्ञान में भी लाया गया था, तब उन्होंने दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई की बात भी कही थी। लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद भी आज तक दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस सड़े हुए गेहूं को आखिरकार कौड़ियों के दाम बेचने के लिए अब टेंडर निकाला गया है।

पहले आशंका जाहिर की थी अब यह अनाज केवल शराब बनाने वाली फैक्ट्रियों के काम का रह गया है इसलिए इसका प्रत्यक्ष फायदा शराब कंपनियों को ही मिलेगा। शासन द्वारा 2020-21 में उत्पादित किए गए 46 हजार मीट्रिक टन गेहूं में से केवल 32000 मीट्रिक टन गेहूं सिविल सप्लाई कारपोरेशन द्वारा उठाया गया था। बाकी का 14 हजार मीट्रिक टन गेहूं चोरई के चंदनवाड़ा ओपन कैप में खुले में रखा हुआ था। डेढ़ साल तक बारिश पानी और खुले में रहने के कारण यह गेहूं पूरी तरह से खराब हो गया, इसमें से बदबू भी आने लगी थी।एफसीआई की टीम ने भी इसे जानवरों के खाने योग्य भी नहीं माना है।

इतनी बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद भी अभी तक ना तो किसी पर कोई कार्रवाई हुई है और ना ही जिले के अन्य ओपन कैप में रखे हुए अनाज को सुरक्षित करने के लिए कोई कदम उठाए गए हैं। जिले के अन्य केंद्रों में भी इस तरह ओपन कैप में अनाज रखा हुआ है जो कि अब सड़ने की कगार पर पहुंच गया है। यहां पर सवाल यह भी उठता है कि आखिर इस तरह शासन के करोड़ों रुपए और किसान की मेहनत की बर्बादी कब तक होती रहेगी।